फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan constable recruitment exam paper leaked exam cancelled

Rajasthan: रीट के बाद राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, परीक्षा रद्द

Tue, 17 May 2022 07:37 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 17 May 2022 07:37 PM IST
सार

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 14 मई को दूसरी पाली की परीक्षा दोबारा होगी।

विज्ञापन
Rajasthan constable recruitment exam paper leaked exam cancelled
राजस्थान भर्ती परीक्षा का पेपर लीक - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में रीट पेपर लीक का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि एक और पेपर लीक हो गया। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का 14 मई का दूसरी पारी का पेपर भी लीक हो गया। परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस मामले में एसओजी ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


राजस्थान डीजीपी एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर के झोटवाड़ा स्थित परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक किया गया है। झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में 14 मई को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद 14 मई को द्वितीय पाली कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा की नवीन तिथि के संबंध में अलग से बताया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

2.75 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक की ओर से पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। समय से पहले पेपर को खोले जाने के कारण पेपर को आउट माना गया है। 14 मई को द्वितीय पाली में करीब 2.75 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब 14 मई को द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त करके वापस करवाई जाएगी। 



झोटवाड़ा के एक निजी स्कूल में स्क्रीन शॉट वायरल होने के बाद एसओजी एक्शन में आई। इसके बाद एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ खुद मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। एसओजी ने मामला सही पाए जाने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ के मुताबिक मामले में नौ लोगों को चिन्हित किया गया है। एसओजी लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर किस तरह से पेपर बाहर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed