{"_id":"60fa74288ebc3e580b0e4db2","slug":"rajasthan-congress-mla-made-indecent-remarks-on-pm-modi-and-amit-shah-complaint-has-been-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी और अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी और अमित शाह पर की अभद्र टिप्पणी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत
Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:17 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने कथित पेगासस जासूसी कांड को लेकर पीएम मोदी, अमित शाह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पर अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा नेताओं ने अशोक नगर थाने में घोगरा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष संसद से लेकर सड़क तक मोदी सरकार पर हमलावर है, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक नेता के बोल कुछ ज्यादा ही बिगड़ गए। विरोध करने के चक्कर में कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेकर अभद्र टिप्पणी कर बैठे। दरअसल, कांग्रेस विधायक और राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा ने पेगासस जासूसी कांड पर कहा कि लोगों के फोन हैक करके अवैध रूप से जासूसी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पीटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
घोघरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी भी की। उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पर भी अभद्र टिप्पणी की। गणेश घोघरा के इन बयानों को लेकर भाजपा नेताओं ने अशोक नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
देश की आजादी पर क्या बोले घोगरा?
जानकारी के अनुसार पेगासस जासूसी मामले में न्यायिक जांच की मांग को लेकर जयपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा बुलाई गई एक विरोध रैली में घोगरा ने ये विवादित बयान दिए। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक घोगरा ने अपने भाषण में कहा, ‘कांग्रेस नेता आम लोगों के साथ खड़े हैं। पेट्रोल, गैस, डीजल के दाम और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज वे हमारे देश को एक ऐसा देश बनाने जा रहे हैं जो आजाद नहीं है।’
विज्ञापन
मंच पर मौजूद थे कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता
जब कांग्रेस विधायक ने ऐसे विवादित बयान दिए, उस समय मंच पर प्रताप सिंह खाचरियावास, बीडी कल्ला, ममता भूपेश सहित राजस्थान सरकार के कई मंत्री और नेता मंच पर मौजूद थे। इस मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राज्यपाल के खिलाफ कांग्रेस की टिप्पणी बेहद निंदनीय, अमर्यादित और अलोकतांत्रिक है। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर घोगरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।