{"_id":"62850f417c60060af9689fca","slug":"rajasthan-congress-mla-ganesh-ghoghra-resigns-cm-ashok-gehlot-sonia-gandhi-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan politics: कांग्रेस विधायक घोघरा ने दिया इस्तीफा, अधिकारियों को पंचायत भवन में बंद करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan politics: कांग्रेस विधायक घोघरा ने दिया इस्तीफा, अधिकारियों को पंचायत भवन में बंद करने पर केस
Wed, 18 May 2022 08:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 18 May 2022 08:52 PM IST
सार
डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने मंगलवार को एसडीएम सहित कई अधिकारियों-कर्मचारियों को पंचायत भवन में बंद कर दिया था। इस मामले में घोघरा सहित 50 लोगाों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर विधायक ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ विधायक गणेश घोघरा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। सीएम समर्थक माने जाने वाले विधायक गणेश घोघरा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, विधायक होने के बाद भी मेरी बातों को अनदेखा किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मेरी बात नहीं सुनते इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिन डूंगरपुर विधानसभा सीट से विधायक और प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा मंगलवार को धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी पट्टे नहीं दे रहे हैं। इससे नाराज विधायक ने एसडीएम सहित कई अधिकारियों-कर्मचारियों को पंचायत भवन में बंद कर दिया था। मामले में आज विधायक सहित 50 लोगाों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर विधायक ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा इस्तीफा
विधायक गणेश घोघरा ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर इस्तीफा दिया है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा- मैं सत्तारूढ़ पार्टी का विधायक हूं, लेकिन मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि राजस्थान सरकार द्वारा उक्त पदों पर पदासीन होने के बाद भी मेरी बातों को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मेरी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। मुझे मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं की आवाज उठाने पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए मैं विधायक पद से अपना त्यागपत्र प्रेषित करता हूं।