फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress MLA Gajendra Singh Shekhawat dies from Coronavirus in 48 years

राजस्थान: कांग्रेस के कद्दावर विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत का कोरोना से 48 वर्ष में निधन

Thu, 21 Jan 2021 06:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Congress MLA Gajendra Singh Shekhawat dies from Coronavirus in 48 years
कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : twitter

राजस्थान कांग्रेस के विधायक गजेंद्र सिंह शेखावत का बुधवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। महज 48 वर्ष की उम्र के गजेंद्र लीवर संक्रमण से पीड़ित थे। राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर विधायकों में गिने जाने वाले गजेंद्र के पारिवारिक सूत्रों ने उनके कोरोना वायरस संक्रमण से भी पीड़ित होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन

 
उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले गजेंद्र के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह दोतसारा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व अन्य नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन


दूसरी बार विधायक चुने गए शेखावत उन कांग्रेस विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ सचिन पायलट के नेतृत्व में विद्रोह किया था। शेखावत अपने परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान राजस्थान विधानसभा में निधन वाले चौथे विधायक
गजेंद्र सिंह शेखावत हालिया समय में असमय निधन का शिकार होने वाले वर्तमान राजस्थान विधानसभा के चौथे विधायक और कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं। उनसे पहले कांग्रेस विधायक मास्टर भंवरलाल मेघवाल (चुरू जिले की सुजानगढ़ सीट), कैलाश त्रिवेदी (भीलवाड़ा जिले की सहारा सीट) और भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी (राजसमंद सीट) का निधन हो चुका है।


राज्य के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मेघवाल का निधन पिछले साल नवंबर में ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ था, जबकि कैलाश त्रिवेदी अक्तूबर में और किरण माहेश्वरी नवंबर में कोरोना वायरस महामारी के शिकार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed