फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress Leaders Stage Sit-in at Police Station After Detention

जयपुर: हिरासत में लिए गए गहलोत-डोटासरा समेत कांग्रेस नेता थाने में धरने पर बैठे; ‘वोट चोरी’ पर नारेबाजी

Mon, 28 Sep 2026 03:32 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 28 Sep 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Congress Leaders Stage Sit-in at Police Station After Detention
थाने में धरने पर कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोमवार को विद्याधर नगर थाने में ही धरने पर बैठ गए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत 100 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने सभी को बसों में बैठाकर विद्याधर नगर थाने पहुंचाया। यहां पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने में ही धरना शुरू कर दिया। डोटासरा और टीकाराम जूली ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और इस्तीफे की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया।

विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर कूच पर पुलिस ने रोका

इससे पहले कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर सभा की। इसके बाद नेता और कार्यकर्ता चुनाव आयोग कार्यालय की ओर पैदल मार्च के लिए निकले। सचिवालय की तरफ बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसकी चपेट में गहलोत, डोटासरा, जूली और रंधावा भी आए। कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने नीचे उतारा। प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आने की बात सामने आई।


यह भी पढें- निकाय चुनावों में झटके के बाद अलर्ट मोड पर कांग्रेस: हार की समीक्षा शुरू, अब पंचायत चुनाव पर पार्टी की नजर

शहीद स्मारक पर नेताओं ने लगाए आरोप

प्रदर्शन से पहले हुई सभा में अशोक गहलोत ने चुनाव प्रक्रिया, परिसीमन और लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच जाकर इन मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। डोटासरा ने SIR और मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अपना अभियान आगे भी जारी रखेगी।

वहीं सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हालिया निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और राज्य सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कई जगह बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार और पुलिस के कथित दुरुपयोग से भाजपा ने बोर्ड बनाए। रंधावा ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान किया।

कांग्रेस का प्रदर्शन ‘वोट चोरी’, SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए विद्याधर नगर थाना भी कांग्रेस नेताओं के धरने और नारेबाजी का केंद्र बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed