{"_id":"64bbe47f67b3be6db1033123","slug":"rajasthan-congress-incharge-randhawa-and-govind-dotasara-press-conference-in-jaipur-on-rajendra-gudha-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- राजेंद्र गुढ़ा दो-चार बार ऐसी बातें कर चुके, मैंने हिदायत दी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस प्रभारी रंधावा बोले- राजेंद्र गुढ़ा दो-चार बार ऐसी बातें कर चुके, मैंने हिदायत दी थी
Sat, 22 Jul 2023 07:45 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 22 Jul 2023 07:45 PM IST
सार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा ने कहा, मैंने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हिदायत दी थी एक बार से ज्यादा ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा था कि आइंदा से ऐसा नहीं होगा। लेकिन, फिर भी ये घटना हुई। मुझे नहीं लगता कि उनके दिमाग से बीएसपी निकली है।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को जयपुर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान रंधावा ने कहा कि मणिपुर में पिछले डेढ़ दो महीनों में बहुत लोगों पर अत्याचार हुआ है। मणिपुर में महिलाओं की जो फोटो आई हैं उससे पूरे देश का सर शर्म से झुक गया है।
विज्ञापन
जो जवान बॉर्डर पर अपनी जान पर खेलकर देश की रक्षा करते हैं। वह अगर कहें कि हम महिलाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे तो ये बहुत शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वहां जाने नहीं दिया, उनकी गाड़ी को रोका गया। मणिपुर के सीएम ने कहा ऐसे तो 100 केस हो जाते हैं, यह बहुत शर्मनाक बात है। पीएम ने मणिपुर की घटना को राजस्थान से जोड़ा ये शर्म की बात है।
विज्ञापन
मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त करने को लेकर रंधावा ने कहा कि विधानसभा में मणिपुर को लेकर हमारे विधायक बोल रहे थे। तब हमारे एक मंत्री ने कहा कि मणिपुर को छोड़िए राजस्थान की बात कीजिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री परिषद का सदस्य खड़ा होकर स्टेटमेंट देता है, तो यह पूरी सरकार का स्टेटमेंट है। वह हमारी सरकार की भावना के साथ नहीं है।
विज्ञापन
पहले भी दो-चार बार ऐसी बातें हो चुकी थी। मैंने राजेंद्र सिंह गुढ़ा को हिदायत दी थी एक बार से ज्यादा ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा था कि आइंदा से ऐसा नहीं होगा। लेकिन, फिर भी ये घटना हुई। मुझे नहीं लगता कि उनके दिमाग से बीएसपी निकली है। उससे पहले और बाद में नेता प्रतिपक्ष ने अपना रिएक्शन दिया था। दोनों की सांठ-गांठ तो नहीं है, हम इसकी जांच भी करेंगे।
दिव्या मदेरणा के मुद्दे पर रंधावा ने कहा कि नौजवान लीडर बहुत सेंसिटिव होते हैं। उन्होंने अपने एरिया की बात की है। उन्होंने कभी पार्टी के खिलाफ बात नहीं की। मदेरणा का परिवार कांग्रेसी परिवार है। उन्होंने कभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ ऐसी बात नहीं है। जब से मैं आया हूं अध्यक्ष जी ने और मैंने पूरी कांग्रेस ने मिलकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बनाए, उसके बाद जिलाधयक्ष भी बना दिए, प्रदेश की कार्यकारिणी भी बना दी। क्या गुढ़ा कांग्रेस से निष्कासित किए जाएंगे, इस सवाल पर रंधावा ने कहा कि जल्द ही आपके पास मैसेज आ जाएगा। अगर, पॉलिटिक्स में चलना है तो सुधारना चाहिए।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी 27 जुलाई को सीकर आ रहे हैं। 3 काले कानून लाकर 700 किसानों की हत्या का इल्जाम उनके सिर पर लगा हुआ है। वो किसान को 6000 दे रहे हैं, हम 12000 दे रहे हैं। वो 3 काले कानून लाकर और हम दोगुनी राहत देने का काम कर रहे हैं।
डोटासरा ने बताया कि 9 अगस्त को राहुल गांधी बांसवाड़ा आ सकते हैं। प्रदेश संगठन ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया है। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में बड़ी जनसभा करने और आदिवासियों से रूबरू होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उन्होंने कहा कि हमारा इंडिया वर्सेज एनडीए अलाइंस बना है। क्योंकि, राहुल गांधी को संसद सदस्यता से निलंबित करना, उन्हें अयोग्य घोषित करना, यह साजिश देश के लोगों की आवाज दबाने के लिए रची जा रही है। हममें और उन में बहुत फर्क है। उनकी आईडियोलॉजी और हमारी आईडियोलॉजी आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश के स्वर्णिम भारत के निर्माण तक अलग है। देश निर्माण में हमारा योगदान है।
डोटासरा ने कहा कि राजेंद्र राठौड़ भाजपा संगठन पर अतिक्रमण कर रहे हैं, वहां कोई बोल नहीं पा रहा है। भाजपा की बात भी हमको बोलनी पड़ रही है कि संगठन को तो बख्शो। जब सदन चल रहा है तो नेता प्रतिपक्ष को पीसी करने की कहां जरूरत पड़ गई? इन्होंने हाईजैक कर लिया। मुख्यमंत्री पद की रेस चल रही है। 9-10 मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना देश को हिला देने वाली थी। उस मुद्दे को डायल्यूट किया गया है। राजेन्द्र राठौड़ ने हमारे किसी नेता को सुबह 8 बजे फोन करके कहा था कि आज हम बड़ा धमाका करने वाले हैं। मेरे जिम्मेदार नेता ने मुझसे ये बात कही थी। राजेंद्र गुढ़ा और राजेंद्र राठौड़ में कहीं सांठगांठ तो नहीं थी। क्योंकि उन्होंने बकायदा विधानसभा के अंदर धाराएं और पॉइंट निकाल कर बात तपाक से कहीं। उससे ऐसा लगता है। प्रदेश प्रभारी रंधावाजी ने इसकी जांच कराने के निर्देश दिए हैं।