फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Congress Appoints 100 Block President CM Ashok Gehlot And Sachin Pilot

Congress: 100 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, गहलोत-पायलट गुट में संतुलन की कोशिश, 2.5 साल बाद हुईं नियुक्तियां

Wed, 04 Jan 2023 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Jan 2023 03:27 PM IST
सार

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी संगठन में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर नियुक्तियां कर दी हैं। गहलोत-पायलट दोनों ही गुटों को साधने की कोशिश करते हुए सूचियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Congress Appoints 100 Block President CM Ashok Gehlot And Sachin Pilot
चुनावी साल में कांग्रेस ने सियासी बैलेंस बनाने की कोशिश की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी संगठन में लम्बे समय से पेंडिंग चल रहीं नेताओं-कार्यकर्ताओं की नियुक्तियों का दौर नए साल के शुरुआती सप्ताह में शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के हाल ही में राजस्थान दौरे और तीन दिन तक फीडबैक के बाद जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की बात कही गई थी। जिस पर इम्प्लीमेंटेशन करते हुए बुधवार को 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं। ख़ास बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट दोनों खेमों के पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को नियुक्तियां देकर एडजस्ट किया गया है। चुनावी साल में सियासी बैलेंस बनाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


24 जिलों में 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कुल 24 जिलों- अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, गंगानगर, जयपुर, जैसलमेर, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, नागौर, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों में 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की हैं। इन नियुक्तियों को तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अलवर जिले में 6 BCC अध्यक्ष नियुक्त
अलवर के मालाखेड़ा में सावित्री मीणा, उमरैण में जफरूद्दीन, बानसूर में भीमसिंह गुर्जर, नारायणपुर में राजेंद्र प्रसाद सौर, गोविंदगढ़ बड़ौदा मेव में रामहेत जाटव, रामगढ़ में अनूप को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसवाड़ा में 4 BCC अध्यक्ष लगाए
बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी में रविंद्र नाथ परागी, बागीदौरा में ललित कुमार पाटीदार, बांसवाड़ा में नाहर सिंह, छोटी सरवन में अंकित निनामा को बीसीसी अध्यक्ष लगाया गया है।

बारां में 6 BCC अध्यक्ष
बारां जिले के अंता में ओम प्रकाश सुमन, मांगरोल में राम स्वरूप बैरवा, अटरू में भरतेंद्र सिंह, बारां में सिद्धार्थ नागर, किशनगंज में अजीज नाजा, शाहबाद में धर्मेंद्र यादव की नियुक्ति बीसीसी अध्यक्ष के तौर पर की गई है।

बाड़मेर में 6 BCC अध्यक्ष नियुक्त
बाड़मेर सिटी में करना राम मेघवाल, बाड़मेर रूरल में देवराज चौधरी, बायतू में रघुराम सारण, परेऊ में हेमंत भाटिया, धोरीमन्ना में प्रियंका कुलदीप, गुढ़ामलानी में दिनेश कुमार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भरतपुर में 4 BCC अध्यक्ष लगाए
भरतपुर जिले के डीग में लाखन सिंह हिंगोली, कुम्हेर में धर्मवीर सिंह एडवोकेट, कामां में फज्जार खान, पहाड़ी में देवेंद्र सिंह को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पद दिया गया है।

भीलवाड़ा में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में महावीर सुवालका, करेड़ा में गोपाल लाल तिवारी, मांडल सुवाणा में विकास सुवालका ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का पद सम्भालेंगे।

बीकानेर में 8 BCC अध्यक्ष लगाए
बीकानेर जिले के बीकानेर पश्चिम-ए में जाहिर हुसैन नागौरी, बीकानेर पश्चिम-बी में सुमित वल्लभ कोचर, छतरगढ़ में कयामुद्दीन पंड़ीहार, खाजूवाला में रामेश्वरलाल गोदारा, बज्जू में गणपत राम सिगड़, कोलायत में मदनलाल चौहान, नोखा सिटी में मोहनलाल लीलण, नोखा ग्रामीण में रामनिवास तारड़ को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बूंदी में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त
बूंदी जिले के हिंडोली में लक्ष्मण बैरवा और नैणवां में धर्मराज मीणा को BCC अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है।

चित्तौड़गढ़ में 4 BCC अध्यक्ष
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं रावतभाटा में कालूराम, गंगरार परसोली में परमेश्वरलाल जाट, छोटी सादड़ी में मुकेश जाट और निम्बाहेड़ा सिटी में संपत लाल धाकड़ को BCC अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

दौसा में 6 BCC अध्यक्ष लगाए
दौसा जिले के दौसा ब्लॉक में हेमराज अवाना, लवाण में राम रतन सैनी, चांदसेन में दीपक पुरोहित, लालसोट में रामफूल सैनी, भांडारेज में लटूर मल सैनी, सिकराय में खेमराज मीणा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

धौलपुर में 2 BCC अध्यक्ष
धौलपुर जिले के मनिया में राजेंद्र सिंह पोसवाल और राजाखेड़ा में प्रमोद कुमार शर्मा को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है।

डूंगरपुर में 2 BCC अध्यक्ष
डूंगरपुर जिले के डूंगरपुर ब्लॉक में लक्ष्मण दास साद और बिछीवाड़ा में दीक्षांत पाटीदार को BCC अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

श्रीगंगानगर में 2 BCC अध्यक्ष लगाए
श्रीगंगानगर जिले के करणपुर में बालकरण सिंह और पदमपुर में ओम प्रकाश नायक को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

जयपुर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
जयपुर जिले के बनीपार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष राज कुमार शर्मा बागड़ा को बनाया गया है। सिविल लाइंस ब्लॉक में साधु राम शर्मा, झोटवाड़ा में राजेश कुमार लाम्बा और वैशाली नगर में जितेंद्र कायथवाल को नियुक्त किया गया है।

जैसलमेर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
जैसलमेर जिले के जैसलमेर ब्लॉक में मालम सिंह, सम में मुराद फकीर, पोकरण में विजय व्यास, संकरा में राजू राम मेघवाल को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

जालोर में 2 BCC अध्यक्ष लगाए
जालोर जिले के चिटलवाणा में मेवाराम देवासी, सांचौर में रायचंद राम मेघवाल को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली है।

झुंझुनूं में 8 BCC अध्यक्ष नियुक्त किए
झुंझुनूं जिले के गिड़वाणिया में सुमेर सिंह, झुंझुनूं में अजमत अली, खेतड़ी-1 में संतोष सैनी और खेतड़ी-2 में सुशीला गुर्जर, अलसीसर में यज्ञपाल सिंह, मंडावा में किरोड़ी मल पायल, मुकुंदगढ़ में सुरेश कुमार मेघवाल, नवलगढ़ में संजय कुमार सैनी को BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

जोधपुर जिले में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर जिले के सराफा बाजार में अख्तर खान, शास्त्री नगर में रामनिवास गोदारा,  महा मंदिर में हेमसिंह गहलोत, उदय मंदिर में भंवरलाल हटवाल BCC अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

कोटा में 4 BCC अध्यक्ष लगाए
कोटा जिले के पीपल्दा-ए में रमेश चंद नागर, पीपल्दा-बी में हेमंत मीणा, सांगोद में पूजा सिंह, सिमलिया में गीता मेघवाल को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

नागौर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
नागौर जिले की जायल सिटी में मिताक्षा राजावत, जायद देहात में प्रताप राम भाखर, कुचामन में भंवर अली खान, नावां में उदय सिंह राठौड़ खारिया को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सवाई माधोपुर में 2 BCC अध्यक्ष
सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में विमल कुमार मीणा और खण्डार  में युगराज चौधरी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सीकर में 4 BCC अध्यक्ष लगाए
सीकर जिले के फतेहपुर ग्रामीण में  झाबर मल धायल,  फतेहपुर शहर में पवन दाधीच, लक्ष्मणगढ़ में राकेश सिहाग, नेचवा में कपिल शर्मा को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

सिरोही में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त
सिरोही के आबू रोड में शैलेश कुमार पटेल, रेवदर में लाखा राम चौधरी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया है।

टोंक में 2 BCC अध्यक्ष
टोंक जिले के टोंक सिटी में मिर्जा इरशाद बेग और टोंक देहात में कैलाशी देवी मीणा को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।

उदयपुर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में दिनेश मीणा, ऋषभदेव में रूप लाल मीणा, सलूम्बर में लक्ष्मण सिंह राठौड़ और सहाड़ा में गणेश लाल चौधरी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

300 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति अभी बाकी
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के कुल 400 ब्लॉक हैं । फिलहाल पहली सूची में 100 ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जबकि 300 पदों पर नियुक्ति होना अभी बाकी है। 25 फ़ीसदी नियुक्तियां कर दी गई हैं। 75 फ़ीसदी नियुक्तियों का कार्यकर्ताओं को शिद्दत के साथ इंतजार है। माना जा रहा है जल्द ही और लिस्ट निकालकर नियुक्तियां कंप्लीट की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed