{"_id":"6415a12652927ef13f094be5","slug":"rajasthan-cm-gehlot-approved-5-investment-proposal-of-6994-crore-and-5415-employments-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 6994 करोड़ रुपये निवेश के पांच प्रस्ताव सीएम गहलोत ने किए मंजूर, 5415 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 6994 करोड़ रुपये निवेश के पांच प्रस्ताव सीएम गहलोत ने किए मंजूर, 5415 लोगों को मिलेगा रोजगार
Sat, 18 Mar 2023 05:24 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में 6994 करोड़ रुपये के निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए पांच परियोजनाओं को कस्टमाइज्ड पैकेज को मंजूरी दी है। सरकार ने दावा किया है कि इससे पांच हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान में 6994 करोड़ रुपए निवेश के 5 प्रस्ताव मंजूर, 5415 लोगों को मिलेगा रोजगार
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जयपुर में मुख्यमंत्री निवास पर शनिवार को हुई बोर्ड ऑफ इन्वेस्टमेंट की चतुर्थ बैठक में मंजूर प्रस्तावों से 5415 लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। गहलोत ने कहा-राज्य सरकार प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए डेडिकेटेड है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से पिछले चार सालों में कई महत्वपूर्ण नीतियां और कार्यक्रम लागू किए हैं। राजस्थान में एमएसएमई नीति, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, राजस्थान औद्योगिक विकास नीति और वन स्टॉप शॉप सिस्टम से निवेशकों को सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट्स टाइमबाउंड तरीके से शुरू करें
सीएम गहलोत ने कहा- हाल ही में जारी रिप्स-2022 को निवेशकों ने काफी सराहा है। इन्हीं नीतियों से अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। इससे औद्योगिक विकास को और मजबूती मिलेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश में आने वाली बाधाओं को पूरी प्रतिबद्धता से दूर कर प्रोजेक्ट्स को टाइमबाउंड तरीके से शुरू करना सुनिश्चित किया जाए। गहलोत ने बोर्ड ऑफि इंवेस्टमेंट की बैठक में अब तक मिले प्रस्तावों पर डिटेल्ड स्टडी करने के लिए मुख्य सचिव को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य में नई इंडस्ट्रीयल यूनिट्स लगाने की सम्भावनाओं के लिए भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
इन प्रस्तावों को मंजूरी
1. वंडर सीमेंट लिमिटेड की परियोजनाः 4 एमटीपीए 2.5 एमटीपीए सीमेंट और 40 मेगावॉट ऊर्जा उत्पादन संयंत्र के एकीकृत सीमेंट संयंत्र । निवेश राशि-1800 करोड़ रुपए। रोजगार 825 व्यक्तियों को,स्थान-जैसलमेर जिले का ग्राम पारेवर।
विज्ञापन
2. जेके सीमेंट लिमिटेड की परियोजना: 4 एमटीपीए क्लिंकर 3 एमटीपीए , सीमेंट के साथ 25 मेगावाट कैप्टिव सोलर पावर प्रोजेक्ट और 25 मेगवाट डब्ल्यूएचआरएस कैप्टिव पावर उत्पादन संयंत्र। निवेश राशि-2550 करोड़ रुपए। रोजगार 825 व्यक्तियों को,स्थान-जैसलमेर जिले के ग्राम पारेवर।
3. फोर्टेलिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की रियोजनाः कास्टिक सोडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड औरबद्ध उत्पाद विनिर्माण संयंत्र। निवेश राशि: 1500 करोड़ रुपए। रोजगार-2070 व्यक्तियों को,स्थान-डूंगरपुर जिले की सीमलवाड़ा तहसील स्थित ग्राम खीर खैया,जोरावरपुरा।
4. बड़वे ग्रुप की परियोजनाः दो पहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए ऑटोमोबाइल असेम्बल फ्रेम्स ,पार्ट्स , शीट मेटल्स और प्लास्टिक्स से निर्मित एक्सेसरीज की रिकंस्ट्रक्शन यूनिट की स्थापना। कंपनियाः बैलराइज इंडस्ट्रज लिमिटेड, स्वामी आशीर्वाद एंजिमेक प्राइवेट लिमिटेड, एग्जीमियस ऑटोकॉम्स प्रा. लि. कुल निवेश-1015.77 करोड़ रुपए,रोजगार-1402 व्यक्तियों को मिलेगा। स्थान- रीको क्षेत्र कारोली अलवर।
5. माया हिल रिर्सोट एलएलपी की परियोजना: होटल एंड रिर्सोट की स्थापना,निवेश-127.71 करोड़ रुपए,रोजगार 293 व्यक्तियों को,स्थान-राजसमंद जिले की उप-तहसील देलवाड़ा।
हर महीने के पहले गुरूवार को बैठक
उद्योग और वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश में निवेशकों के प्रस्तावों और उन्हें धरातल पर उतारने के लिए विभाग की ओर से हर महीने के पहले गुरूवार को बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग और वाणिज्य वीनू गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा भास्कर ए. सांवत, बीआईपी के आयुक्त ओमप्रकाश कसेरा और सीनियर अफसर मौजूद रहे।