{"_id":"65ab7749708f9543a60d2a43","slug":"rajasthan-cm-bhajanlal-sharma-in-bikaner-today-viksit-bharat-sankalp-yatra-camp-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan CM: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan CM: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में रहेंगे, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:03 PM IST
सार
भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बीकानेर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को जयपुर वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर दौरे पर रहेंगे। सीएम बनने के बाद यह शर्मा पहली बीकानेर आ रहे हैं। वे यहां ग्राम पंचायत भानीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर का अवलोकन करेंगे। भानीपुरा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय स्थित बीएसएफ हेलीपैड पर उतरेंगे और सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज सभागार में संभाग के आला अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम चार बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम साढ़े पांच बजे नाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शर्मा के दौरे को लेकर बीकानेर जिला प्रशासन और पुलिस मुस्तैद है। संभागभर से अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बीकानेर बुलाया गया है। शुक्रवार शाम जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने भानीपुरा पहुंचकर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में अधिकाधिक पात्र लोगों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने सीएम शर्मा के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन