फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM attacked bjp in Dholpur said return the money taken from BJP to Amit Shah

Rajasthan: धौलपुर में गरजे सीएम- BJP से लिया पैसा अमित शाह को लौटाओ, जो खर्च हो गया उसकी भरपाई मैं करूंगा

Mon, 08 May 2023 03:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 03:09 AM IST
सार

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा मैंने किसी भी विधायक के साथ भेदभाव नहीं किया है। फिर भी अगर कोई भूल हुई है, तो उसे माफ करो। उन्होंने बिना नाम लिए मानेसर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग भूलवश मानेसर चले गए थे, उनसे कहा था कि पुरानी बातें भूलो और मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan CM attacked bjp in Dholpur said return the money taken from BJP to Amit Shah
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को धौलपुर के राजाखेड़ा विधानसभा के मरेना कस्बे में लगे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता ने फिर से सरकार रिपीट करने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की 
सीएम अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक रोहित वोहरा, चेतन डूडी और दानिश अबरार तीनों मेरा साथ नहीं देते तो आज मैं मुख्यमंत्री नहीं होता। भाजपा राज्यों में कब्जा कर रही है। बीजेपी ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में चुनी हुई सरकार गिरा दी। भाजपा खरीद-फरोख्त कर विधायकों को खरीद लेती है। इसी वजह से कांग्रेस की तीन सरकारें चली गईं। बीजेपी के लोग बहुत खतरनाक हैं, उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है। वर्तमान में देश में बहुत खतरनाक खेल चल रहा है, तनाव है, हिंसा है, लेखक और पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। सभी को जेल में भेजा जा रहा है। बीजेपी से आलोचना सहन नहीं होती। राजस्थान की चुनी सरकार को गिराने के लिए पूरा षड्यंत्र किया गया था। करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 3 साथी चेतन डूडी, दानिश अबरार और रोहित वोहरा के साथ विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा ने सरकार बचाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बचाते समय मैंने विधायकों से वादा किया था कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे और मैं देते देते नहीं थकूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा मैंने विधायकों से किया हुआ वायदा निभाया है।

किसी भी विधायक से भेदभाव नहीं किया
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा मैंने किसी भी विधायक के साथ भेदभाव नहीं किया है। फिर भी अगर कोई भूल हुई है, तो उसे माफ करो। उन्होंने बिना नाम लिए मानेसर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग भूलवश मानेसर चले गए थे, उनसे कहा था कि पुरानी बातें भूलो और मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा देश और कांग्रेस का डीएनए एक ही है। कांग्रेस पार्टी सभी धर्म और जाति को साथ लेकर चलती है।

मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा साथ थे
बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा की नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दर्द झलक गया। उन्होंने कहा बाद में किसी कारणवश नाराजगी हो गई। राजनीति में नाराजगी चलती रहती है।  नाराज होना मलिंगा और खिलाड़ी लाल बैरवा की मर्जी है, लेकिन क्षेत्र में स्थिति ऐसी पैदा करो, फिर से सरकार रिपीट हो। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का हवाला देते हुए कहा कि बेहतर प्रबंधन की बदौलत कामयाबी मिली थी। राजस्थान के 35 लाख लोगों को घरों के अंदर पैसे पहुंचाए थे।

अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखवत ने षड्यंत्र कर पैसे बांटे
बीजेपी पर जुबानी हमला बोलते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में संकट आया था। भाजपा नेता अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखवात ने षड्यंत्र कर राजस्थान में पैसे बांटे। अशोक गहलोत ने कहा दिए हुए पैसे अब वापस नहीं ले रहे हैं।

बीजेपी से लिया हुआ पैसा अमित शाह को वापस करो
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा मैंने अपने विधायकों को यहां तक बोल दिया है कि जितना पैसा 10 करोड़ या इससे अधिक लिया है, वह अमित शाह को वापस करो। अगर अमित शाह का पैसा रख लिया, तो हमेशा दबाव बनाकर रखेंगे। उन्होंने कहा डरा-धमकाकर महाराष्ट्र में शिवसेना के दो टुकड़े कर दिए। देश के गृहमंत्री अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को बोला है भूल हुई तो उसे माफ करो। अमित शाह से ली हुई राशि से जो खर्च हो गया है, उसे मैं देने के लिए तैयार हूं। मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों से कहा ईमानदारी के साथ काम करो, मैं आपके साथ खड़ा हूं। पुरानी बातें भूल कर मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। उन्होंने कहा जब तक अंतिम सांस रहेगी जनता की सेवा करता रहूंगा।

महिलाओं को मिलेंगे 1 करोड़ 33 लाख फोन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबोधन में महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा राजस्थान प्रदेश की महिलाओं को 1 करोड़ 35 फोन फ्री दिए जाएंगे। इसके साथ 3 साल तक इंटरनेट फ्री दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अंदर इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। इस योजना पर जल्दी काम शुरू होने वाला है। 25 लाख चिरंजीवी योजना का जो कार्ड बनवा रहे हैं, उन सभी को यह सुविधा दी जाएगी। खुद की बजट योजनाओं का मुख्यमंत्री ने बखान करते हुए कहा कि कर्नाटक में भी सरकार बनने के बाद ऐसा बजट पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कभी न कभी राइट टू हेल्थ बिल को लागू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्वगुरु तभी बन सकते हैं, जब राजस्थान की स्कीमों को संपूर्ण भारत वर्ष में लागू किया जाए। 

मेरा बस चलता तो रोहित बोहरा, चेतन डूडी और दानिश अबरार तीनों को मंत्री बनाता-सीएम
विधायक रोहित बोहरा ,चेतन डूडी और दानिश अबरार को लेकर गहलोत ने कहा कि अगर मेरा बस चलता, तो तीनों को मंत्री बना देता। बीएसपी के लोगों ने साथ दिया। राजनीतिक कारणों की बदौलत उनको भी मंत्री नहीं बनवा पाया। उन्होंने पार्टी के साथ वफादारी की है।

शोभारानी बोल्ड लेडी
भाजपा से निष्कासित बीजेपी विधायक शोभा रानी कुशवाहा भी पहली बार कांग्रेसी मंच पर शामिल हुईं। शोभारानी कुशवाह को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा बहुत बोल्ड लेडी है। विधायक शोभारानी कुशवाह ने जब साथ दिया तो राजस्थान प्रदेश के लोग देखते रह गए और भाजपा के नेताओं की हवा खराब हो गई। उन्होंने कहा शोभारानी कुशवाह, वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने सरकार गिराने का विरोध किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की घटना का भी जिक्र किया ।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया पलटवार
पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि  मेरे खिलाफ गहलोत का बयान एक साजिश है। गहलोत ने जितना अपमान किया है, उतना कोई मेरा अपमान नहीं कर सकता। वह 2023 के विधानसभा चुनाव हारने के डर से झूठ बोल रहे है। वह अपनी ही पार्टी में बगावत से बौखलाए हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed