फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot targeted BJP

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- करौली हिंसा भाजपा का प्रयोग, फिर रामनवमी पर सात राज्यों में भड़के दंगे  

Sun, 01 May 2022 03:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 01 May 2022 03:25 PM IST
सार

भाजपा ने कारौली वाला प्रयोग रामनवमी पर सात राज्यों में किया। दंगे भड़के फिर वहां बुलडोजर चला दिए गए। आखिर यह निर्दोषों पर बुलडोजर कैसे चला रहे हैं? 

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot targeted BJP
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिनवार को भाजपा पर जमकर तंज कसे। आरएसएस और भाजपा ने तय कर रखा है कि देश को हिंदू-मुस्लिम और जाति के बीच में बांटना हैं। भाजपा की सोच यही है कि कैसे विकास कार्य ठप्प करें और बजट की योजनाएं लागू नहीं हो पाएं। करौली में जो हुआ वह एक प्रकार से भाजपा का प्रयोग था। सरकार ने उसे रोक दिया, इससे प्रदेश में रामनवमी पर सब धर्मों ने मिलकर के जुलूस निकाले।

विज्ञापन


भाजपा ने कारौली वाला प्रयोग रामनवमी पर 7 राज्यों में किया। वहां दंगे भड़के फिर वहां बुलडोजर चला दिए गए। आखिर यह निर्दोषों पर बुलडोजर कैसे चला रहे हैं? मप्र, यूपी, दिल्ली में जो लोग पकड़े गए हैं, सबके घर तोड़ दिए गए। इनका एजेंडा बहुत खतरनाक है, इसे प्रदेशवासियों को समझना होगा।  
विज्ञापन


देश किस दिशा में जा रहा किसी को नहीं मालूम 
अलवर में 300 साल पु्राना मंदिर तोड़े जाने के मामले को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड है। उन्होंने प्रस्ताव पास किया। यहां 34 पार्षद भाजपा और एक कांग्रेस का है। भाजपा बोर्ड प्रस्ताव पास करते हैं और मंदिर गिरा देते हैं। ध्रुवीकरण के लिए अभी तक इसे मुद्दा बनाया हुआ है। जनता को सच्चाई का साथ देना चाहिए, तब इन्हें सबक मिलेगा। भाजपा ने जो रास्ता पकड़ा है, उस पर देश किस दिशा में जा रहा है यह किसी को नहीं मालूम है। इसे लेकर देश का बुद्धिजीवी, लेखक, पत्रकार और सब चिंतित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि देश के 16 राज्यों में बिजली संकट है। कोयले की कमी के कारण बिजली की समस्या हो रही है। सरकार का प्रयास है कि लोगों को कम से कम परेशानी हो। जनता से भी अनुरोध किया है कि बिजली बचाए। जो कदम उठा सकते हैं हम लोग उठा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed