सेहत में सुधार: अशोक गहलोत अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टर्स ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी
पिछले दिनों अशोक गहलोत को सीने में दर्द के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मुख्यमंत्री गहलोत की तीन मुख्य धमनियों में से 90 प्रतिशत अवरोध था। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी की गई थी और एक धमनी में स्टेंट लगाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई। फिलहाल वह स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को सीने में तेज दर्द होने के बाद अशोक गहलोत जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हुए थे। एंजियोप्लास्टी सर्जरी होने के बाद रविवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी के बाद की सारी जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। एंजियोप्लास्टी के बाद गहलोत की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है।
आज सुबह सवाई मानसिंह अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, मुख्यमंत्री के पुत्र और आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत, मेडिक कॉलेज प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा सहित मेडिकल बोर्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की जांच रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की फिर डिस्चार्ज करने का फैसला लिया गया। पोती कास्वनी ने सीएम अशोक गहलोत को अस्पताल में तिलक लगाकर कलावा बांधा।
Rajasthan CM Ashok Gehlot has been discharged following angioplasty at Sawai Man Singh Hospital in Jaipur
A stent was placed in one of his arteries that had 90% blockage, according to the hospital pic.twitter.com/YlaW54C4N0विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 29, 2021
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और उनके वैभव गहलोत मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में पहुंचे। यहां मंदिर महंत कैलाश चंद शर्मा ने उन्हें पूजा-अर्चना करवाई।
डॉक्टर की सलाह नहीं मानने से बढ़ी परेशानी- गहलोत
एंजियोप्लास्टी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, मेरे कोविड होने से पूर्व मुझे हार्ट संबंधी कोई भी समस्या नहीं थी। डॉक्टरों के मुताबिक यह पोस्ट कोविड इफेक्ट है। मुझे कोविड से ठीक हुए तीन महीने से अधिक हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी मैं लगातार दिन-रात काम करता रहा , जबकि डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी। डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक ठीक तरह से आराम नहीं कर सका, इसी का नतीजा है कि मुझे इतने लंबे समय से पोस्ट कोविड समस्याएं हो रही हैं।