फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM ashok gehlot admitted sms hospital in jaipur after severe chest pain

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार, सीने में दर्द के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

Fri, 27 Aug 2021 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 27 Aug 2021 04:08 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शुक्रवार को सीने में तेज दर्द होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। चिकित्सकों के अनुसार गहलोत के दिल की एक धमनी में रुकावट पाई गई थी।

विज्ञापन
Rajasthan CM ashok gehlot admitted sms hospital in jaipur after severe chest pain
अस्पताल में भर्ती राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Twitter : @VaibhavGehlot80

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच के बाद पता चला है कि उनके हृदय की एक धमनी में 90 फीसदी रुकावट थी। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

विज्ञापन


एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से गहलोत के स्वास्थ्य के संबंध में बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री गहलोत की मुख्य धमनियों में से एक (लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी या लैड) में 90 फीसदी रुकावट पाई गई थी। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग की गई है। यह प्रक्रिया कठिन थी लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन

 

इससे पहले गहलोत ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि सीने में तेज दर्द के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबीयत खराब है। सीने में तेज दर्द हो रहा है। एसएमएस अस्पताल में सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है।
 
अशोक गहलोत इस वक्त अस्पताल में हैं। सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed