फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan cm ashok galhot writes to sonia gandhi about bhupesh baghel not giving approval for coal block mining

अनुमति के लिए अनुरोध: कांग्रेस के सीएम ने सोनिया गांधी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के खिलाफ लिखा पत्र, कोल ब्लॉक खनन की मंजूरी दिलाने की मांग

Mon, 20 Dec 2021 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 20 Dec 2021 02:16 PM IST
सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम लिखे पत्र में गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है,इसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान सरकार को आवंटित कोयला ब्लॉकों में खनन के लिए मंजूरी नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan cm ashok galhot writes to sonia gandhi about bhupesh baghel not giving approval for coal block mining
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री की शिकायत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष से की है। अशोक गहलोत ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की शिकायत की है। पत्र में गहलोत ने बिजली परियोजनाओं को आवंटित ब्लॉकों से कोयला उत्पादन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मंजूरी में देरी मिलने को लेकर सोनिया गांधी से हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन


पत्र में सीएम गहलोत ने आगे लिखा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार राजस्थान सरकार को आवंटित कोयला ब्लॉकों में खनन के लिए मंजूरी नहीं दे रही है, जिसे बिजली उत्पादन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में गहलोत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राजस्थान को आवंटित परसा कोयला खदान में खनन परमिट नहीं मिलने से 4,340 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही शुरू होगा काम
केंद्र की ओर से राजस्थान को परसा पूर्व, कांटे एक्सटेंशन और सरगुजा में 1,136 हेक्टेयर की कोयला खदानें आवंटित की गई हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मंजूरी नहीं मिल रही है। दरअसल, पर्यावरण मंजूरी के दूसरे चरण के लागू होने के कारण राज्य की पंचायतों से अनुमति लेनी पड़ती है और इसके लिए राज्य सरकार (इस मामले में छत्तीसगढ़) को पहल करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed