फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Civic Elections: BJP releases urban development manifesto promises one lakh plots and many more

राजस्थान निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी किया नगरीय विकास संकल्प पत्र, एक लाख भूखंड का वादा; दो हजार पिंक टॉयलेट भी

Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

भाजपा ने राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। इसमें पांच साल में एक लाख आवासीय भूखंड, सात लाख पीएनजी कनेक्शन, 2,000 पिंक टॉयलेट, 15 लाख स्ट्रीट लाइट और ई-बसों समेत कई सुविधाओं का वादा किया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Elections: BJP releases urban development manifesto promises one lakh plots and many more
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणा पत्र ‘नगरीय विकास संकल्प पत्र’ बुधवार को जारी किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संकल्प पत्र समिति के संयोजक घनश्याम तिवाड़ी ने इसका विमोचन किया। संकल्प पत्र में प्रदेश के 309 नगरीय निकायों के विकास का रोडमैप पेश किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे महज घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प बताया। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने पिछले 32 महीनों में 78 प्रतिशत चुनावी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ के माध्यम से प्रदेश के करोड़ों रुपये और समय की बचत की जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, सांसद मंजू शर्मा और नगर निगम ग्रेटर की पूर्व मेयर सौम्या गुर्जर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुनियादी सुविधाओं पर जोर
संकल्प पत्र में आम नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। अगले पांच वर्षों में शहरी क्षेत्रों के विभिन्न आय वर्गों के लिए एक लाख आवासीय भूखंड आवंटित करने की कार्रवाई का वादा किया गया है। इसके अलावा सात लाख से अधिक घरों में रसोई गैस के पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की सुविधा के लिए सभी शहरी क्षेत्रों में 2,000 पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। नए और बाहरी रिहायशी इलाकों में 15 लाख स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। बुजुर्गों के लिए पहले चरण में नगर निगमों और नगर परिषदों में वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स, सीएनजी ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा कवर देने का भी वादा किया गया है।

पढ़ें:  चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान 


स्वच्छता और पर्यावरण पर फोकस
सभी डंपिंग साइट्स पर वर्षों से जमा पुराने कचरे का 100 प्रतिशत वैज्ञानिक निस्तारण करने की बात कही गई है। घर-घर कचरा उठाने वाली गाड़ियों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। अगले पांच वर्षों में 3,000 किलोमीटर पुरानी सीवर लाइन की मरम्मत की जाएगी। सीवरेज की सफाई के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक 3-इन-1 मशीनें और डिजिटल गैस डिटेक्टर उपलब्ध कराए जाएंगे। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर वन और लवकुश वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। पार्कों में वर्षा जल संग्रहण के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाए जाएंगे।

सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था होगी आधुनिक
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए अभय कमांड सेंटरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से जोड़ा जाएगा। सभी नगर निगम क्षेत्रों में सुरक्षित परिवहन के लिए ई-बसों का संचालन शुरू करने का वादा किया गया है। युवाओं को नगर प्रशासन से जोड़ने के लिए इंटर्नशिप व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अटल रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed