फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   'Centre should raise social security pension to ₹3,000': Former CM Ashok Gehlot demands.

'सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये करे केंद्र': पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने की मांग, आगे क्या कहा?

Wed, 02 Sep 2026 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 02 Sep 2026 08:38 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उन्होंने केंद्र-राज्य के बीच 50-50 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी का प्रस्ताव रखते हुए महंगाई के दौर में गरीबों को राहत देने की बात कही।

विज्ञापन
'Centre should raise social security pension to ₹3,000': Former CM Ashok Gehlot demands.
अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने और लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच पेंशन राशि के लिए 50-50 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी का प्रस्ताव भी रखा है। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि महंगाई के दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन में तत्काल वृद्धि की जानी चाहिए।

विज्ञापन

केंद्र सरकार पर अनदेखी का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के लिए वर्ष 2013 तक केंद्रीय पेंशन राशि 300 रुपये प्रतिमाह थी। आरोप है कि इसके बाद बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने इस राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की।

विज्ञापन


पढ़ें: बीकानेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष से मारपीट, टिकट नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

गहलोत ने कहा कि इस दौरान महंगाई लगातार बढ़ती रही, लेकिन पेंशन राशि और लाभार्थियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। संसद की स्थायी समिति ने भी इस राशि को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्योगपतियों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा सकते हैं, लेकिन गरीबों की पेंशन बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गरीब परिवारों का सहारा बने सरकार
अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने 500 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन शुरू की थी। इसके बाद भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच वर्षों तक पेंशन राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 750 रुपये की गई और वर्ष 2023 में इसे 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया। इसके साथ ही भविष्य में पेंशन राशि को लंबे समय तक स्थिर न रखा जा सके, इसके लिए हर वर्ष 15 प्रतिशत स्वतः वृद्धि का कानूनी प्रावधान भी किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के पास अधिक संसाधन हैं। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों को 50-50 प्रतिशत वित्तीय हिस्सेदारी के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करना चाहिए, ताकि गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed