फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Deputy Jailor 2024 Physical Test Result Out, Interview Details and Download Steps

आरपीएससी: डिप्टी जेलर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम जारी, 183 अभ्यर्थी सफल, अब आगे क्या होगा?

Wed, 02 Sep 2026 08:40 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 02 Sep 2026 08:40 PM IST
सार

RPSC Deputy Jailor 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा 2024 के शारीरिक दक्षता परीक्षण का परिणाम जारी कर दिया है। सफल अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग जल्द ही साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी करेगा।
 

विज्ञापन
RPSC Deputy Jailor 2024 Physical Test Result Out, Interview Details and Download Steps
RPSC Deputy Jailor - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC Deputy Jailor Physical Test Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी), अजमेर ने कारागार विभाग के अंतर्गत डिप्टी जेलर प्रतियोगी परीक्षा-2024 के शारीरिक दक्षता परीक्षण का परिणाम 2 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम की पीडीएफ देख सकते हैं। इसमें सफल अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक दिए गए हैं।

विज्ञापन


शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता की शर्त पूरी करने पर अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद कब हुआ था शारीरिक परीक्षण?

डिप्टी जेलर पद के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 19 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से पात्र माना गया था। इसके बाद महानिदेशक कारागार, राजस्थान, जयपुर की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई।

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा की शुरुआत: 15 जुलाई 2026
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा की अंतिम तारीख: 20 जुलाई 2026
  • आयोजन: महानिदेशक कारागार, राजस्थान, जयपुर

अब आगे क्या होगा?

शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद अब चयन प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) और गैर-अनुसूचित क्षेत्र (नॉन-टीएसपी) के विज्ञापित पदों के लिए संबंधित सेवा नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से सफल घोषित किया गया है।

अब सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। इसके साथ ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया भी आगे पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

सफल अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?

  • आयोग के निर्देश के अनुसार विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा।
  • आवेदन पत्र निर्धारित समय सीमा के भीतर आयोग कार्यालय में जमा करना होगा।
  • साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहना होगा।

साक्षात्कार की तारीख कब आएगी?

आरपीएससी ने अभी साक्षात्कार की तारीख और विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया है। आयोग की ओर से साक्षात्कार की तारीख और कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। इसलिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखें।

आरपीएससी डिप्टी जेलर परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से परिणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर डिप्टी जेलर परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए Ctrl+F दबाएं और अपना अनुक्रमांक दर्ज करें।
  • अपना अनुक्रमांक सूची में मौजूद है या नहीं, यह जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed