फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan civic body polls result

राजस्थान निकाय चुनावः भाजपा जीती, वसुंधरा हारी

Thu, 20 Aug 2015 07:35 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
rajasthan civic body polls result

ललित मोदी की मदद करने के नाम पर विपक्षियों का निशाना बनी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य के निकाय चुनावों के बहाने विपक्षियों को करारा जवाब दे दिया है, जहां उनकी पार्टी शानदार जीत दर्ज करती नजर आ रही है।

विज्ञापन


राज्य में दो दिन पहले हुए निकाय चुनावों की गुरुवार को हुई मतगणना के शुरूआती रुझानों के अनुसार भाजपा 62 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश में हुए निकाय चुनावों में भी मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व्यापमं घोटाले की कालिख से उबर कर अपनी पार्टी को शानदार जीत दर्ज कराने में सफल रहे थे।
विज्ञापन


उनकी पाटी ने राज्य की 16 नगर निगमों पर कब्जा जमाया था, जबकि उनकी विपक्षी कांग्रेस मात्र एक सीट पर ही संतोष कर सकी थी। शिवराज की तर्ज पर ही वसुंधरा भी अपनी पार्टी को राज्य में शानदार सफलता दिलवाती दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

129 सीटों के लिए 76 फीसदी हुआ मतदान

rajasthan civic body polls result

राजस्‍थान में मंगलवार को 129 नगरीय निकायों के लिए हुए चुनाव में कुल 76.05 फीसदी मतदान हुआ था। खराब मौसम के बावजूद भी लोगों ने बढ़चढ़कर मतदान में भाग लिया था। हालांकि इस दौरान छिटपुट हिंसा की बात भी सामने आई थी बावजूद इसके चुनाव शांतिपूर्ण संपन्‍न हो गया था।

गुरुवार को इसकी मतगणनना शुरू हुई तो नतीजों की आहट मिलते ही भाजपा समर्थकों की बांछें खिलने लगीं। अभी तक आए 113 नतीजों में से भाजपा  62 पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस के हिस्से में मात्र 25 सीटें आई हैं जबकि 17 सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

वहीं इन चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत वसुंधरा के लिए खासी राहत सुकून भरी हो सकती है। ललित मोदी की मदद करने के आरोपों से‌ घिरीं वसुंधरा राजे के लिए ये चुनाव दबाव हटाने वाले हो सकते हैं वहीं इससे विपक्षी कांग्रेस का मनोबल भी प्रभावित हो सकता है जो लगातार वसुंधरा से इस्तीफे की मांग कर रही है।

हालांकि भाजपा के लिए एक बुरी खबर ये भी है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे के संसदीय क्षेत्र झालावाड़ में पार्टी उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

सचिन पायलट ने भी ठोकी अपनी पीठ

rajasthan civic body polls result

वहीं चुनावों के नतीजे आने के बाद बेशक विपक्षी कांग्रेस को 129 में से मात्र 25 सीटें मिली हों लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट इसमें भी अपनी पीठ ठोकते नजर आए।

उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत घटा है, जबकि कांग्रेस का लगातार बढ़ रहा है। सचिन के अनुसार भाजपा और कांग्रेस के वोट प्रतिशत में एक दो फीसदी का ही अंतर रहा।

सचिन ने वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और तीन बार से सांसद उनके बेटे अपने अपने क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों को भी जीत नहीं दिलवा सके। वहीं उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत पर कहा कि इससे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को जनता की क्लीन चिट की बात साबित नहीं हो जाती।

सचिन पायलट ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ सीटों पर जीते निर्दलीय उम्मीदवारों को डरा धमकाकर भाजपा के पाले में लाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed