फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan:CID Crime branch raid in 5 districts of rajasthan, 22 accused caught for imported foreign coal theft

Rajasthan: 1000 करोड़ रुपए के विदेशी कोयले की चोरी पकडी, CID क्राइम ब्रांच के 5 जिलों में छापे, 22 आरोपी पकड़े

Thu, 20 Apr 2023 07:54 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 07:54 PM IST
सार

राजस्थान में 1000 करोड़ रुपए के विदेशी कोयले की सालाना चोरी और बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर करते हुए CID क्राइम ब्रांच ने 5 जिलों में 13 गोदामों पर छापेमारी की है। 22 आरोपी गिरफ्तार कर 1850 टन कोयला, ट्रेलर, एलएनटी, जेसीबी समेत वाहन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan:CID Crime branch raid in 5 districts of rajasthan, 22 accused caught for imported foreign coal theft
राजस्थान CID क्राइम ब्रांच ने 5 जिलों में पकड़ी 1 हजार करोड़ के विदेशी इम्पोर्टेड कोयले की चोरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बाड़मेर जिले के सिणधरी और आरजीटी थाना इलाके से 3 जगहों पर दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे बड़ी मात्रा में यूएस, रशिया और इंडोनेशिया से इम्पोर्टेड महंगा कोयला बरामद किया गया है। जयपुर क्राइम ब्रांच की 11 टीमों ने स्थानीय जिलों की पुलिस के साथ बाड़मेर सहित 5 जिलों में 13 जगह दबिशें दी। टीमों ने हाई क्वालिटी और मिलावटी करीब 1850 टन कोयला बरामद किया है। वहीं 11 मामले दर्ज कर 22 लोगों को दस्तयाब किया है। वहीं  बड़ी संख्या में छोटे और भारी वाहनों और मशीनों को जब्त किया है, जिनकी संख्या 30 है। इसमें 13 ट्रेलर, 4 एलएनटी, 5 जेसीबी, 5 ट्रेक्टर लोडर, 2 स्कार्पियो, 1 कैंपर, 7 धर्मकांटा, 3 कटर मशीन, 2 डीजल मशीन, सील और वायर पैकेट्स जब्त किए है। कोयला यूएसए, रशिया व इंडोनेशिया से इम्पोर्ट होता है। विदेश से कोयला गुजरात पोर्ट आता है और वहां से ट्रकों में लोड कर ले जाने के दौरान हाई क्वालिटी कोयले में आरोपी हेराफेरी करते हैं।
विज्ञापन

 
विदेशी और देसी कोयले के भावों में जमीन और आसमान का अंतर

सूत्रों के मुताबिक विदेशी इम्पोर्टेड कोयला 70 से 80 हजार रुपए मैट्रिक टन के भाव पर बाजार में मिलता है। जबकि भारत मे घरेलू कोयला में कार्बन की मात्रा कम होने के कारण और किराया-भाड़ा नहीं लगने के कारण यह 15 से 20 हज़ार रुपए मीट्रिक टन के भाव पर मिल जाता है। भावों में बड़ा अंतर होने के कारण विदेशी हाई क्वालिटी के कोयले की चोरी कर देसी कोयले की मिलावट का खेल चल रहा था।
विज्ञापन


बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर कमिश्नरेट, जोधपुर ग्रामीण और पाली जिलों में छापेमारी

दरअसल, क्राइम ब्रांच जयपुर में एडीजी का पदभार ग्रहण करने के बाद सीनियर आईपीएस दिनेश एम.एन. के निर्देश में कार्रवाई हो रही है। मुखबिर से सूचना मिलने पर सीआईडी (सीबी) की टीमों ने बाड़मेर, बीकानेर, जालोर, जोधपुर ग्रामीण व आयुक्तालय तथा पाली जिलों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से 13 जगहों पर बुधवार रात से अभियान चलाकर सुबह तक विदेशों से आने वाले मंहगे कोयला और मिलावटी कोयला के अवैध गोदामों पर एक साथ दबिश दी गई। सीआईडी के मुताबिक बधवार को बाड़मेर, जालोर, जोधपुर ग्रामीण और आयुक्तालय , पाली जिले में कुल 13 टीमें रवाना की गई थीं। मुख्यालय से टीमें गठित कर उक्त टीमों ने बुधवार की रात से आज सुबह तक जिला पुलिस के सहयोग से अलग-अलग 13 स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 एफआईआर दर्ज, 22 लोग गिरफ्तार

टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें बाड़मेर जिले में 3 मामले दर्ज कर 7 व्यक्ति, जालोर में 3 मामले दर्ज कर 2, जिला पाली में 1 मामला दर्ज कर 5, जिला जोधपुर ग्रामीण में 2 मामले दर्ज कर 5 व्यक्तियों को डिटैन किया है। वहीं जोधपुर आयुक्तालय में 1, बीकानेर में 1 मामले में 3 व्यक्ततियों को डिटेन किया है। अलग-अलग थानों में 11 एफआईआर दर्ज कर कुल 22 लोगों को डिटेन किया है।


1 हजार करोड़ रुपए के इम्पोर्टेड कोयले की चोरी

कोयला यूएसए, रशिया और इंडोनेशिया से गुजरात पोर्ट से भारत में आता है। वहां से ट्रकों में लादकर राजस्थान सहित कई राज्यों में कोयला जाता है। ट्रकों में भरने के बाद इस कोयले ट्रांसपोर्ट करने के दौरान उच्च क्वालिटी कोयले को काफी मात्रा में निकाल कर देसी लो क्वालिटी का कोयला आरोपी मिक्स कर देते हैं। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि साल भर में करीब 1 हजार करोड़ रुपए के आयातित कोयले की चोरी की जा रही है। टीमें इस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed