फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Churu police seized 33 lakh Doda poppy truck in blockade, smuggler arrested

राजस्थान : नाकाबंदी में चूरू पुलिस ने 33 लाख का डोडा पोस्त से भरा ट्रक जब्त किया, तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 11:49 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 PM IST
सार

राजस्थान जिले की भानीपुरा थाना पुलिस ने महाराष्ट्र नंबर के ट्रक से 11 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। साथ ही हरियाणा निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Churu police seized 33 lakh Doda poppy truck in blockade, smuggler arrested
चूरू पुलिस और तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान जिले की भानीपुरा थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई कर महाराष्ट्र नंबर के ट्रक से 11 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। इसके साथ ही  हरियाणा में हिसार जिले के थाना सदर निवासी तस्कर सुभाष शर्मा पुत्र इंद्र राज शर्मा (43) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चूरू एसपी नारायण टोगस ने बताया कि बीकानेर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार के निर्देशानुसार समस्त रेंज में ऑपरेशन प्रहार व संजीवनी नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी निरंतरता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार व सीओ सरदारशहर नरेंद्र कुमार के निर्देशन में बुधवार को थानाधिकारी भानीपुरा सुभाष चंद्र मय जाब्ता द्वारा नाकाबंदी में महाराष्ट्र नंबर के ट्रक से 11 क्विंटल डोडा पोस्त छिलका बरामद कर हरियाणा निवासी तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अवैध डोडा पोस्त छिलके से भरे ट्रक को जप्त कर मुलजिम सुभाष शर्मा के विरुद्ध भानीपुरा थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद डोडा पोस्त की बाजार कीमत करीब 33 लाख रूपए है। अभियुक्त से मादक पदार्थ के स्रोत व कहां डिलीवरी करने जा रहा था के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed