{"_id":"64818b29b664b6a8bb093b7a","slug":"rajasthan-case-of-forced-marriage-with-girl-in-jaisalmer-relatives-married-the-girl-elsewhere-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर में युवती के साथ जबरन फेरे वाले मामले में नया मोड़, तीन आरोपियों के गिरफ्तारी से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर में युवती के साथ जबरन फेरे वाले मामले में नया मोड़, तीन आरोपियों के गिरफ्तारी से खुलेगा राज
Thu, 08 Jun 2023 01:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:32 PM IST
सार
जैसलमेर के सांखला गांव में बीते दिनों एक युवती का अपहरण कर जबरदस्ती फेरे लेकर उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया था, जिससे उसकी शादी अन्य जगह नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पहली तस्वीर जबरदस्ती फेरे लेते हुए और दूसरी तस्वीर परिजनों ने दूसरी जगह शादी करवाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैसलमेर के सांखला गांव में बीते एक जून को कुछ युवकों द्वारा एक युवती को अपरहण कर उससे जबरदस्ती फेरे लेकर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। युवती के परिजनों ने पांच जून को ही उसकी शादी जैसलमेर जिले के राजमथाई गांव के युवक से कर दी तथा शादी का वीडियो वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व में युवती की सगाई पूनम नगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह से की हुई थी। किसी कारण वश युवती के पिता ने सगाई तोड़कर किसी अन्य जगह कर दी थी। इससे खफा पुष्पेंद्र सिंह ने एक जून को साथियों के साथ मिलकर युवती के घर के आगे से अपहरण कर उससे जबरदस्ती फेरे लिए थे तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था, जिससे युवती बदनाम हो जाए तथा उसका विवाह दूसरी जगह नहीं हो सके।
विज्ञापन
मामले में आया नया मोड़...
मामले में अब नया मोड़ आ गया, जब युवती की दूसरी जगह शादी का वीडियो सामने आ गया, जिससे लगता है कि आरोपियों ने जिस मकसद के लिए जुर्म किया तथा वीडियो वायरल किया, उनकी वो मंशा पूरी नहीं हो सकी। आपको बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र सिंह सहित तीन लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं तथा और भी लोगों को डिटेन करने की सूचना है।
विज्ञापन