राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने मनमोहन सिंह, सूची से सोनिया-राहुल गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व अक्सर उपचुनावों के दौरान प्रचार से दूर रहता है इस कारण सूची में सोनिया, राहुल या प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं है। यहां तक कि अन्य वरिष्ठ नेता जैसे कि गुलाम नबी आज़ाद, अहमद पटेल सहित अन्य स्टार प्रचारक भी इस सूची का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए राजस्थान उपचुनाव की इन सीटों के लिए मनमोहन सिंह को स्टार-प्रचारक के रूप में घोषित करना आश्चर्य की बात है।
कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसलिए उन्हें यहां स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। कांग्रेस राज्य इकाई इस अभियान की जिम्मेदारी संभालेगी।
Manmohan Singh among star campaigners for Rajasthan bypolls; Sonia, Rahul missing
Read more @ANI Story | https://t.co/mhfyWRPzFp pic.twitter.com/E6IWQ6dD8d— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2019