{"_id":"615e9d538ebc3e05f132c0a0","slug":"rajasthan-bypoll-2021-bjp-announces-candidates-to-two-seats-vallabhnagar-and-dhariawad-assembly-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा ने वल्लभनगर और धारियावाद विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा ने वल्लभनगर और धारियावाद विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
Thu, 07 Oct 2021 12:40 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:40 PM IST
सार
राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 106 विधायक हैं जबकि भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन और माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं, वहीं 13 निर्दलीय विधायक है। दो सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पंचायत उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को राजस्थान के वल्लभनगर (उदयपुर), और धारियावाद (प्रतापगढ़) विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
धारियावाद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस ने शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को वल्लभनगर से चुनाव मैदान में उतारा है और नागराज मीना को भाजपा के खेत सिंह मीना के खिलाफ धारियावाद से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर हिम्मत सिंह झाला और धारियावाद (प्रतापगढ़) के लिये खेत सिंह मीना को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
भाजपा ने धारियावाद से गौतम लाल मीना के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने की बजाय अन्य नेता खेत सिंह मीना को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार खेत सिंह को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समर्थन प्राप्त है। वहीं वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर पार्टी ने स्थानीय राजपूत उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला को टिकट दिया है।
दोनों विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। 11 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व संवीक्षा होगी तथा 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना दो नवंबर को करवाई जाएगी।