{"_id":"6026929937668d5db546e757","slug":"rajasthan-bus-overturned-in-chittorgarh-three-dead-22-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्तौड़गढ़ में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, तीन की मौत और 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्तौड़गढ़ में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, तीन की मौत और 22 घायल
Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनुबंधित बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि रिथोलो क्रॉसिंग के पास भीलवाड़ा से उदयपुर जा रही एक बस के चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को चित्तौड़गढ के सांवलिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस-प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। वहां अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ था। बाद में पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस तथा अन्य वाहनों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे की सूचना पर जिला कलक्टर सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह हादसा जयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर सदर थाना क्षेत्र में रिठैला चौराहे पर मिनी ट्रक और परिवहन विभाग की बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से हुआ। इस दौरान कई यात्री बस में ही फंस गए। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहां से निकल रहे वाहन चालक मदद को आए तथा यात्रियों को बस से निकलने में मदद की।
इसमें दो महिलाओं सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बस उदयपुर से भीलवाड़ा आ रही थी, इसमें 55 यात्री सवार थे। पुलिस का कहना है कि रिठाला क्रॉसिंग के पास भीलवाड़ा से उदयपुर जा रही एक बस के चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।