फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bus overturned in Chittorgarh three dead 22 others injured

चित्तौड़गढ़ में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी बस, तीन की मौत और 22 घायल

Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 12 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Bus overturned in Chittorgarh three dead 22 others injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनुबंधित बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि रिथोलो क्रॉसिंग के पास भीलवाड़ा से उदयपुर जा रही एक बस के चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायलों को चित्तौड़गढ के सांवलिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस-प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। वहां अफरा तफरी का माहौल मचा हुआ था। बाद में पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस तथा अन्य वाहनों की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे की सूचना पर जिला कलक्टर सहित पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हादसा जयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर सदर थाना क्षेत्र में रिठैला चौराहे पर मिनी ट्रक और परिवहन विभाग की बस के बीच हुई जोरदार भिड़ंत से हुआ। इस दौरान कई यात्री बस में ही फंस गए। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहां से निकल रहे वाहन चालक मदद को आए तथा यात्रियों को बस से निकलने में मदद की।


इसमें दो महिलाओं सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। बस उदयपुर से भीलवाड़ा आ रही थी, इसमें 55 यात्री सवार थे। पुलिस का कहना है कि रिठाला क्रॉसिंग के पास भीलवाड़ा से उदयपुर जा रही एक बस के चालक ने बाइक को बचाने के प्रयास में वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed