फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BSF officers are buying camels by roaming from village to village in Jaisalmer

Rajasthan: 'पाक' से खतरे की आहट या कुछ और...जानें गांव-गांव घूमकर BSF अफसर क्यों खरीद रहे ऊंट

Tue, 27 Dec 2022 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

राजस्थान की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा में बॉर्डर गार्डिंग ऊंटों के जरिए होती है। लेकिन रेगिस्तानी जहाजों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले कुछ समय में करीब 50 ऊंट भी नहीं खरीदे जा सके हैं, जबकि बीएसएफ में 300 से ज्यादा ऊंटों की कमी देखी जा रही है।
 

विज्ञापन
Rajasthan BSF officers are buying camels by roaming from village to village in Jaisalmer
BSF अफसर खरीद रहे ऊंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान से लगते इंटरनेशनल बॉर्डर पर रेगिस्तानी जहाज यानी ऊंट की काफी कमी को देखते हुए BSF के डीजी पीके सिंह ने नए ऊंट खरीदने के दिशा-निर्देश दिए हैं। अब अतिशीघ्र नए ऊंट खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ जैसलमेर नए ऊंट खरीदने के लिए पहुंच गए, जहां पर वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बीएसएफ के नॉर्म्स के आधार पर रेगिस्तानी जहाजों की खरीददारी की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, थार के मरुस्थल की पाकिस्तान से लगती पश्चिमी सीमा में बॉर्डर गार्डिंग ऊंटों के जरिए होती है। लेकिन रेगिस्तानी जहाजों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले कुछ समय में करीब 50 ऊंट भी नहीं खरीदे जा सके हैं, जबकि बीएसएफ में 300 से ज्यादा ऊंटों की कमी देखी जा रही है।
विज्ञापन


इस कमी को गंभीरता से लेते हुए बीएसएफ डीजी पंकज कुमार सिंह ने नए ऊंट खरीदने के दिशा-निर्देश दिए और राजस्थान फ्रंटियर में इसका जिम्मा बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को दिया गया। इसी के चलते वे जैसलमेर में ऊंट खरीदने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan BSF officers are buying camels by roaming from village to village in Jaisalmer
BSF अफसर ऊंट देखते हुए - फोटो : अमर उजाला

यहां किया जाता है ऊंटों का इस्तेमाल...
BSF के डायरेक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने बताया, सीमा क्षेत्र में हालांकि सड़कों का जाल बिछा हुआ है। इसके कारण ऊंटों की इतनी आवश्यकता नहीं है, लेकिन कई रेगिस्तानी इलाके ऐसे हैं, जहां पर ऊंटों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है और बॉर्डर गार्डिंग के लिए ऊंटों का इस्तेमाल किया जाता है। इसको देखते हुए हम बड़ी संख्या में ऊंट खरीदने जा रहे हैं।

177 ऊंट खरीदे जाने हैं...
बीकानेर सेक्टर के DIG पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया, वे जैसलमेर में ऊंट खरीदने आए हैं। राजस्थान में कुल 177 ऊंट खरीदे जाने हैं और जैसलमेरी नस्ल के ऊंट काफी बढ़िया माने जाते हैं। इसलिए वे अपनी टीम के साथ (डॉक्टर और विशेषज्ञ) जैसलमेर आए हैं और कई ग्रामीण अंचलों में विजिट कर ऊंट खरीदने की कोशिशों में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed