फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan brother stabbed his sister to death with axe

राजस्थान: भाई ने ली बहन की जान, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Mon, 15 Feb 2021 04:02 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan brother stabbed his sister to death with axe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक भाई ने ही अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पीलीबंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोपल गांव में एक 25 वर्षीय महिला की उसके भाई द्वारा कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


किसी बात को लेकर भाई-बहन के बीच हुई थी कहासुनी
पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान गगन सिंह के तौर पर की गई है। वहीं, 25 वर्षीय मृतिका का नाम इंद्रा बताया गया है। रविवार की रात इंद्रा और उसके भाई गगन सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर गगन ने बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


शादीशुदा थी मृतिका
पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतिका शादीशुदा थी और कुछ दिन पहले ही मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि गगन अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था और अक्सर इस बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद होते थे। ऐसे में रविवार रात करीब नौ बजे भी भी दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने इंद्रा के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर डाला। इससे इंदिरा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार है आरोपी, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस का कहना है कि शव को सोमवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। महिला के पिता मंगा सिंह ने अपने बेटे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार है, उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि जिस कुल्हाड़ी से वार किया गया, उसे जब्त कर लिया गया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed