फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Brinjal plant reaches a height of 17 feet in Bundi

Rajasthan: आपने देखा है ऐसा बैंगन का पेड़? तोड़ने के लिए लगानी पड़ती है सीढ़ी, वैज्ञानिक भी अचरज में

Sat, 03 Feb 2024 10:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

ग्राम देवजी का थाना में एक किसान ने ढाई साल पहले हाइब्रिड बीज से एक बैंगन का पौधा लगाया, जिसकी ऊंचाई 17 फीट हो गई है। हमेशा बैंगन भी आते हैं, इसे देखकर कृषि विभाग के वैज्ञानिक भी अचरज में हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Brinjal plant reaches a height of 17 feet in Bundi
बैंगन का पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपने सामान्य रूप से बैंगन का दो से ढाई फीट तक का पौधा देखा होगा। वहीं, बूंदी जिले के हिंडौली के एक ग्राम में किसान के घर में 17 फीट लंबा बैंगन का पेड़ है, जिसमें एक किलो वजन के बैंगन आ रहे हैं। बैंगन को तोड़ने के लिए सीढ़ी लगानी पड़ती है। किसान के घर में 17 फीट लंबा बैंगन का पेड़ ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है, जिसे देखने के लिए किसान के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि बूंदी में उपखंड के ग्राम देवजी का थाना में एक किसान ने ढाई साल पहले हाइब्रिड बीज से एक बैंगन का पौधा लगाया, जिसकी ऊंचाई आज 17 फीट हो गई है। इसमें हमेशा बैंगन आते हैं। इसे देखकर कृषि विभाग के वैज्ञानिक भी अचरज में हैं तथा इस पर शोध करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


देवजी का थाना निवासी किसान प्रकाश बैरवा ने बताया, ढाई साल पहले एक मित्र के कहने पर मैंने हाइब्रिड बीज से एक बैंगन का पौधा घर पर लगाया था। जो आज विकसित होते हुए एक पेड़ बन गया है, जिसकी ऊंचाई लगभग 17 फीट है। पौधे से बैंगन तोड़ने के लिए सीढ़ी का उपयोग करना पड़ता है। किसान प्रकाश का कहना है, उसने घर के बीज तैयार कर पौधे लगाए थे। लेकिन उसे भी पता नहीं था कि यह हाइब्रिड बीज दो साल में पेड़ का आकार लेगा। पेड़ से एक किलो से भी अधिक वजन के बैंगन आ सकते हैं। लेकिन अधिक वजन होने के कारण पेड़ टूटने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान प्रकाश का कहना है कि उसने अब तक बैंगन के पेड़ से पांच सौ रुपये से अधिक के बैंगन बेच दिए हैं। गांव के लोगों को 17 फीट लंबाई के बैंगन के पौधे की जानकारी लगी तो उसके घर में देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोगों में बैंगन का 17 फीट लंबा पेड़ कौतूहल का विषय बना हुआ है। वहीं, बैंगन के पेड़ को देखकर कृषि अधिकारी भी दंग हैं। कृषि अधिकारियों ने इस पर शोध कराने की बात कही है।


सहायक कृषि अधिकारी बड़ा नयागांव बाबूलाल मीणा ने बताया, साधारण तौर पर बैंगन का पौधा दो से तीन फीट तक लंबाई लेता है। लेकिन 17 फीट का होना आश्चर्य की बात है। यह कोई हाइब्रिड बीज है, जो इस प्रकार के बीज लंबे पौधे का आकार लेते हैं। इस पौधे का निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed