फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: BJP mla beating thief in prison

भाजपा विधायक पर लगा हवालात में घुसकर चोर की पिटाई का आरोप

Tue, 19 Jul 2016 10:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan: BJP mla beating thief in prison

राजस्‍थान के दौसा से भाजपा विधायक पर हवालात में घुसकर एक चोर की पिटाई करने का आरोप लगा है। मामला कुछ दिन पुराना है, चोर ने जेल से बाहर आकर अपने साथ ही हुई आपबीती सुनाई जिसके बाद इसका खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मारपीट के आरोप लगे हैं महवा से भाजपा राजकुमार कुंडला पर। असल में बालाहेडी निवासी हेमंत मीणा को बीते चार जुलाई को पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था। हेमंत का आरोप था कि वह अपने दोस्तों के साथ एक शादी में जा रहा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि 5 जुलाई की रात महवा से भाजपा राजकुमार कुंडला अपने गनर और तीन चार लोगों के साथ थाने पहुंचे और उसे हवालात से बाहर निकालकर उसकी पिटाई की। हेमंत का आरोप था कि इस दौरान डीएसपी भी वहां मौजूद थे पिटाई के दौरान उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत को छह दिन तक रिमांड पर ही रखा गया और उससे लगातार मारपीट की जाती रही। उसने बताया कि पुलिस ने उसके साथ यह ज्यादती एक हिस्ट्रीशीटर के कहने पर की है। पुलिस ने इसके बाद उसे जेल भेज दिया था, जहां से सोमवार को जमानत पाकर वह बाहर और आया अपनी आपबीती बताई। वहीं भाजपा विधायक ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा यह विरोधियों के कहने पर उन पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed