फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP legislature party meeting postponed

राजस्थान : आज होने वाली भाजपा के विधायकों की बैठक स्थगित, अब 13 को आयोजन

Tue, 11 Aug 2020 12:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 11 Aug 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan BJP legislature party meeting postponed
सतीश पूनिया - फोटो : एएनआई

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की आज होने वाली विधायक दल की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। अब इस बैठक का आयोजन जन्माष्टमी के बाद किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने यह जानकारी दी। इस बैठक में भाजपा के सहयोगी दल लोकतांत्रिक पार्टी के तीन विधायक भी शामिल होने वाले थे। 

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भाजपा के विधायक दल की बैठक आज शाम चार बजे जयपुर के होटल क्राउन प्लाजा में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने सभी विधायकों से अनुरोध किया कि 13 अगस्त को सुबह 11 बजे जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में उपस्थित हों। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश पूनिया ने कहा, हमने आज विधायक दल की बैठक बुलाई थी। लेकिन जैसा कि हमारे कुछ विधायक गुजरात में हैं और वह आज यहां नहीं पहुंच सकते हैं, साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार भी है। ऐसे में सभी ने सुझाव दिया कि बैठक जन्माष्टमी के बाद आयोजिक होनी चाहिए। यह बैठक जयपुर में होने वाली थी।


बता दें कि पार्टी अपने 18 विधायकों को गुजरात पहुंचा चुकी है। इसके पीछे विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका बताई गई है। लेकिन राज्य इकाई के भीतर गुटबाजी को भी फैसले का एक कारण माना जा रहा है। कांग्रेस को समर्थन देने वाले 10 निर्दलीय विधायक भी 31 जुलाई से जैसलमेर में दो होटलों में रुके हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed