फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP issued charge sheet against Gehlot government

Rajasthan: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, पांच मई से आंदोलन का एलान

Thu, 28 Apr 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Apr 2022 01:01 PM IST
सार

भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ विभन्न जिलों में आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan BJP issued charge sheet against Gehlot government
गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर में मंदिर तोड़ने के मामले को लेकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, दुष्कर्म-गैंगरेप मामलों को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। वहीं पार्टी ने पांच मई को अलवर से आंदोलन का आगाज करने का एलान कर दिया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ऐसे ही आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किमुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी की फिक्र ज्यादा है। बहन-बेटियों की अस्मत बचाने की चिंता नहीं है। प्रदेश के किसान कर्जमाफी की वादाखिलाफी के कारण परेशान हैं। इंटर्नशिप अनिवार्यता के कारण बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते से दूर किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, भ्रष्टाचार का मेन्यूकार्ड बन चुका है। औसतन 32-33 किलोमीटर के हिसाब से भ्रष्टाचारी ट्रैप हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश माना जाता था। देश-दुनिया से लोग यहां रिहायश और व्यापार के लिए आते थे लेकिन कांग्रेस सरकार के शासन में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बन चुकी है। 40 महीने में लगभग सात लाख मुकदमे दर्ज होना और लगभग सात हजार दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले कांग्रेस सरकार में दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि थानागाजी से लेकर अलवर, चितौड़गढ़ से लेकर दौसा तक हृदयविदारक वारदातों से हर किसी के रौंगते खड़े हो जाते हैं। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में आए दिन होती हैं। औसतन 18 दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले प्रतिदिन हो रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बन चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed