Rajasthan: गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, पांच मई से आंदोलन का एलान
भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ विभन्न जिलों में आंदोलन करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में मंदिर तोड़ने के मामले को लेकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, दुष्कर्म-गैंगरेप मामलों को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। वहीं पार्टी ने पांच मई को अलवर से आंदोलन का आगाज करने का एलान कर दिया है। इसके बाद अन्य जिलों में भी ऐसे ही आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा किमुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी कुर्सी की फिक्र ज्यादा है। बहन-बेटियों की अस्मत बचाने की चिंता नहीं है। प्रदेश के किसान कर्जमाफी की वादाखिलाफी के कारण परेशान हैं। इंटर्नशिप अनिवार्यता के कारण बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते से दूर किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, भ्रष्टाचार का मेन्यूकार्ड बन चुका है। औसतन 32-33 किलोमीटर के हिसाब से भ्रष्टाचारी ट्रैप हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान शांतिप्रिय प्रदेश माना जाता था। देश-दुनिया से लोग यहां रिहायश और व्यापार के लिए आते थे लेकिन कांग्रेस सरकार के शासन में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बन चुकी है। 40 महीने में लगभग सात लाख मुकदमे दर्ज होना और लगभग सात हजार दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले कांग्रेस सरकार में दर्ज हुए हैं।
पूनिया ने कहा कि थानागाजी से लेकर अलवर, चितौड़गढ़ से लेकर दौसा तक हृदयविदारक वारदातों से हर किसी के रौंगते खड़े हो जाते हैं। इस तरह की घटनाएं प्रदेश में आए दिन होती हैं। औसतन 18 दुष्कर्म और गैंगरेप के मामले प्रतिदिन हो रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती बन चुकी है।