फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP in-charge Arun Singh attacked Ashok Gehlot government in Pushkar

Rajasthan: BJP प्रभारी सिंह बोले-कांग्रेस की झांसों की सरकार है, ध्यान हटाने के लिए मुफ्त योजनाओं का झूठा वादा

Sun, 18 Jun 2023 09:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Jun 2023 09:12 AM IST
सार

अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस की गहलोत सरकार ने राजस्थान को केवल जंगलराज, अपराधीकरण और भ्रष्टाचारी प्रशासन देने का काम किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्ट और कुशासन की मिसाल बन चुकी है। 

विज्ञापन
Rajasthan BJP in-charge Arun Singh attacked Ashok Gehlot government in Pushkar
अरुण सिंह ने गहलोत सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफल कार्यकाल के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में अजमेर जिले के पुष्कर स्थित कड़ेल गांव में कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने मसूदा में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों का जिक्र किया। अरुण सिंह बोले- मोदी जी ने जो कहा, वह करके दिखाया। राजस्थान भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को महासंपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रभावी रूप से कर रहा है।  देश का किसान, शोषित, वंचित, गरीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मसीहा के रूप में देखता है। जिस पर देश की जनता का भरोसा है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के समय जब भी कोई आह्वान किया, उस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा भारत एकजुट नजर आया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश देते हैं तो कभी कुंभ मेले में सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों की सेवा कर देश में दलित उत्थान का संदेश देते हैं। आज देशभर में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक जैसे मंदिरों का सांस्कृतिक पुर्नोद्धार का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढे 4 साल में केवल जंगलराज, अपराधीकरण और भ्रष्टाचारी प्रशासन देने का काम किया
अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस  की गहलोत सरकार ने साढे 4 साल में राजस्थान को केवल जंगलराज, अपराधीकरण और भ्रष्टाचारी प्रशासन देने का काम किया। प्रदेश की भ्रष्ट और कुशासन की मिसाल बन चुकी गहलोत जी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों को कर्जा माफ करने में झांसा देकर सत्ता में आई, प्रदेश के लिए बड़े दुर्भाग्य की स्थिति है कि आज राजस्थान के किसान की जमीन नीलाम होने की स्थिति आ चुकी है, लेकिन गहलोत सरकार किसान कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा कर रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 82 लाख किसानों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि के तहत लाभ दिया।  30 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला। 62 लाख क्रेडिट कार्ड किसानों को उपलब्ध कराया। प्रदेश में 1 करोड 70 लाख आमजन को आयुष्मान का कवरेज दिया गया। 4 लाख 70 हजार आवास उपलब्ध कराया। राजस्थान के 4 करोड 40 लाख किसानों को 5 किलो अनाज दिया गया।
 
अरूण सिंह ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, जो सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विज़न से देश को आगे बढाने का काम कर रही है, तो दूसरी तरफ गहलोत सरकार ने बेरोजगारों को भत्ता देने के नाम पर झांसा दिया। गरीबों को मुफ्त सामग्री देने के नाम पर बरगला कर झूठे वादे कर फिर से कांग्रेस सरकार सत्ता में आना चाहती है, लेकिन कांग्रेस भूल गई कि प्रदेश में युवाओं के साथ 16 बार पेपर लीक में छल हुआ। भ्रष्टाचार, अपराधीकरण, महिला अत्याचार से प्रदेश में जंगलराज स्थापित हुआ है। ऐसी काँग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में गरीब कल्याण की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। 


ये पदाधिकारी रहे मौजूद
संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम में संभाग के प्रभारी प्रसन्नचंद मेहता, सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा देहात के प्रभारी कन्हैया लाल चैधरी, जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा, विधायक सुरेश सिंह, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरिता गेना, जिले के महामंत्री जीतमल, उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत, जिला मंत्री राजेंद्र महावर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन नलिया, मंडल अध्यक्ष संपत सुवाल, पुष्कर चेयरमैन शिव स्वरूप कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी गजेंद्र गोस्वामी और सभी मंडलों के पदाधिकारिगण, जनप्रतिनिधिगण व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed