फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP Education Minister Madan Dilawar Viral Video Controversy

Rajasthan: BJP के मंत्री की प्रार्थना! 'जो गंदगी फैलाते हैं, उनके हाथ तोड़ देना, धन मत देना'; क्या है माजरा?

Sat, 02 Mar 2024 01:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 02 Mar 2024 01:04 PM IST
सार

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अजीबो-गरीब प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जानें वीडियो में क्या कह रहें है दिलावर?

विज्ञापन
Rajasthan BJP Education Minister Madan Dilawar Viral Video Controversy
शिक्षा मंत्री दिलावर बोले वीडियो से की गई छेड़छाड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Education Minister Madan Dilawar: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके एक वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें वे गंदगी फलाने वाले लोगों को लेकर माता रानी से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलावर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हे माता रानी! जो लोग गंदगी फैलाते हैं, उनके हाथ-पैर तोड़ देना, उन्हें कभी धनवान मत बनने देना। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी दिलावर पर हमला बोला है। आइए, जानते हैं वायरल वीडियो में क्या है? वीडियो पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा? शिक्षा मंत्री दिलावर ने वीडियो को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


वायरल वीडियो में क्या है?
कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो 30 सेकेंड का है। जिसमें भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री माता रानी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए है। इस वीडियो में वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'जो लोग गंदगी फैलाते हैं, प्लास्टिक की थैली में सामान लाते हैं और प्लास्टिक के गिलास में चाय पीते हैं। उन्हें बीमार कर देना, उनके घर में किसी का हाथ-पैर तोड़ देना, किसी का नुकसान कर देना। उनके घर में कभी धन (रुपये) मत आने देना। सभी लोग सुखी रहेंगे, कभी गंदगी नहीं रहेगी। हे मां आपसे यही प्रार्थना है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा? 
मदन दिलावर के इस वीडियो को वीडियो को कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने एक्स पर पोस्ट किया है। विधायक मीणा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री अजीबो गरीब मांग से तबाही फैलाने वाले हैं। वहीं, संयम लोढ़ा ने एक्स पर लिखा- बताओ और ये हैं हमारे राजस्थान के शिक्षा मंत्री। इनकी बातें सुनकर समझा जा सकता है कि राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था कैसी चलेगी...।

वीडियो पर क्या बोल शिक्षा मंत्री?
एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह वीडियो 2019 का है। इसमें छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया गया है। वीडियो में काट छांट की गई है जो गलत है। कांग्रेस नेता वीडियो को गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं। मैंने कहा था- जो लोग गंदगी नहीं फैलाते हैं, जो पॉलीथिन का उपयोग नहीं करते भगवान उन्हें सुख-समृद्धि दे और उनके घर में अन्न के भंडार भरे। वहीं, गंदगी फैलाने वालों और प्लास्टिक जलाने वालों का नुकसान हो। लेकिन, मेरी पुरानी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed