{"_id":"6442a040788d45243b039a75","slug":"rajasthan-bhopalpura-village-of-sikar-fighting-by-putting-chili-in-the-eyes-three-people-seriously-injured-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar Crime: भोपालपुरा गांव में आंखों में मिर्च डालकर मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल, जमीन विवाद से जुड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar Crime: भोपालपुरा गांव में आंखों में मिर्च डालकर मारपीट, तीन लोग गंभीर घायल, जमीन विवाद से जुड़ा मामला
Fri, 21 Apr 2023 08:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:10 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जमीन विवाद में आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट की गई है।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान घायल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर में नीमकाथाना इलाके के सदर थाना अंतर्गत गुहाला के भोपाल पूरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल मामचंद ने बताया कि मेरी कब्जा सुदा जमीन है। पड़ोसी द्वारा जमीन पर से फेंसिंग उखाड़ी जा रही थी, तभी उन्हें समझने गया और कहा कि जमीन का मुकदमा चल रहा है। नीमकाथाना कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला भी आ चुका है, लेकिन अपील नहीं हुई। तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला आई और आंखो में मिर्ची डाल दी और लकड़ी पर तारबंदे हुए थे, जिसकी सिर में चोट मारी।
विज्ञापन
इसके साथ ही मानसिंह नाम के व्यक्ति ने उनके पैर में चोट मारी, जिससे उसका पैर टूट गया। पूरे परिवार ने आकर मारपीट की। मारपीट में वह उनकी पत्नी एवं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पर गुहाला पुलिस चौकी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन