फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Speaker CP Joshi held review meeting in Jaipur

Rajasthan: स्पीकर जोशी ने विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों की समीक्षा की, कहा-15 दिन में अधिकारी पेश करें जवाब

Wed, 08 Feb 2023 08:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 08 Feb 2023 08:16 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बुधवार को विधानसभा में 14 वीं व 15 वीं विधानसभा के विभिन्न सत्रों में पूछे गये प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेखों, आश्वासनों और वार्षिक प्रतिवेदनों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Speaker CP Joshi held review meeting in Jaipur
विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समीक्षा बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और शासन सचिवगण मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि विधानसभा में पूछे गये प्रश्नों का जवाब प्राथमिकता से दिया जाना आवश्यक है। विधानसभा में क्वालिटी ऑफ डिबेट (गुणवत्तापरक बहस) के लिए यह जवाब जरूरी होते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर कार्यों का निस्तारण किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


विभागों के वार्षिक प्रतिवेदनों को हर साल दिसम्बर में अधिकारी फॉलोअप करें 
स्पीकर सीपी जोशी ने कहा- विभागों के वार्षिक प्रतिवेदनों को हर साल दिसम्बर में अधिकारी फॉलोअप करें, ताकि यह प्रतिवेदन विधानसभा सत्र शुरू होने के 7 दिवस पहले विधानसभा में आवश्यक रूप से पेश हो सके।  वार्षिक प्रतिवेदन विधानसभा सत्र शुरू होने के 7 दिवस पहले विधानसभा में प्रस्तुत किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


प्रश्नों के जवाब अगले 15 दिन में विधानसभा में पेश करने के अधिकारियों को निर्देश
विधानसभा स्पीकर डॉक्टर सीपी जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रश्नों के जवाब आगामी 15 दिनों में विधानसभा में पेश करें।  डॉ. जोशी ने कहा कि अधिकारी प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेखों, सरकारी आश्वासनों के जवाब और वार्षिक प्रतिवेदन को समय पर भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने 14 वीं और 15 वीं विधानसभा में बाकी रहे प्रश्नों के जवाब, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेखों और सरकारी आश्वासनों की विभागवार जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed