फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly elections: LJP demands 15 seat in Rajasthan

राजस्थान: लोजपा का भाजपा को अल्टीमेटम, 15 सीटें नहीं मिलीं तो 200 सीटों पर लड़ेंगे 

Thu, 01 Nov 2018 02:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly elections: LJP demands 15 seat in Rajasthan
Ram Vilas Paswan
चुनावी मौसम में रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। लोजपा राजस्थान में भाजपा गठबंधन से 15 सीटों की मांग कर रही है। इस संदर्भ में उन्होंने अपने केंद्रीय नेता रामविलास पासवान को बीजेपी से बात करने के लिए अधिकृत किया है। राजस्थान के लोजपा नेताओं ने धमकी दी है अगर गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दलित वोट बैंक भाजपा के हाथ से खिसक जाएगा। 
विज्ञापन


राजस्थान में इससे पहले लोजपा झुंझुनू की एक सीट जीत चुकी है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी की हार का कारण बन चुकी है। एक बार फिर लोजपा राजस्थान के अलवर, जयपुर, आदर्श नगर जैसी कई महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


दलित वोट बैंक को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। चाहे बसपा हो या लोजपा, दोनों ही अपने वोट बैंक को लेकर केंद्रीय नेतृत्व और आम लोगों के बीच अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर दलित वोट बैंक किसके कहने पर किसे वोट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed