{"_id":"5c0cb1f6bdec22419677ee81","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-repolling-in-ganganagar-district-karanpur-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: दर्ज हुई थी शून्य फीसदी वोटिंग, इस बूथ पर फिर होगा पुनर्मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018: दर्ज हुई थी शून्य फीसदी वोटिंग, इस बूथ पर फिर होगा पुनर्मतदान
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 09 Dec 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के गंगापुर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 163 पर फिर से मतदान कराने की नौबत आ गई है। यहां सोमवार 10 दिसंबर को फिर से मतदान होगा। दरअसल, पीठासीन अधिकारी की गलती से यहां शून्य प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वास्तव में 17 वोट हो चुके थे मगर अधिकारी ने गलती ने बैलेट यूनिट पर क्लियर का बटन दबा दिया, जिस कारण सभी वोट रद्द हो गए।
पुनर्मतदान गंगानगर जिले के बूथ संख्या 163 पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से पांच बजे तक कराया जाएगा। भारतीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को फिर से मतदान कराने के निर्देश दिए हैं। गंगानगर ने जिलाधिकारी ज्ञान राम के मुताबिक पीठासीन अधिकारी ने गलती से क्लियर का बटन दबा दिया जिससे सभी 17 वोट गायब हो गए और मतदान शून्य हो गया।
उन्होंने बताया कि पहले पुनर्मतदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और उसके बाद अधिकारी के खिलाफ लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह सब गलती से हुआ और अधिकारी ने यह जानबूझकर नहीं किया है मगर यह घटना अपने आप में आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है।