{"_id":"5be83626bdec22694517e309","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-national-democratic-party-will-launch-200-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी हनुमान बेनीवाल की पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो,जयपुर
Updated Sun, 11 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Beniwal
भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल अपनी नई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी बसपा और भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है।
बेनीवाल ने बताया हमारे उम्मीदवार भाजपा और कांग्रेस को कड़ी चुनौती देंगे और चुनाव परिणाम भी बिल्कुल विपरीत नजर आएंगे। यदि अन्य पार्टियों से बातचीत सफल रहती है तो कुछ दिनों में नए गठबंधन की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों ने हमेशा मतदाताओं को बरगला कर सरकारें बनाई हैं। चुनाव से पहले किए सभी वाले इन पार्टियों ने सरकार बनाने के बाद भुलाया है।