फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Minister Surendra goyal quits BJP

राजस्थान: भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्र गोयल ने भाजपा छोड़ी

Mon, 12 Nov 2018 07:42 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Nov 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Minister Surendra goyal quits BJP
राजस्थान चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा को एक और झटका लगा है। गर्म सियासी माहौल के बीच नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जोरों पर है। सोमवार को भाजपा मंत्री सुरेंद्र गोयल ने भाजपा छोड़ने का एलान किया। उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पाली के जैतरण से विधायक गोयल को 2014 में मंत्री बनाया गया था। वह पांच बार विधायक रह चुके हैं।  
विज्ञापन

 


बता दें कि इससे पहले भाजपा के बागी निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल अपनी नई राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से राजस्थान विधानसभा चुनाव में सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बसपा और भाजपा छोड़कर भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी से भी गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा था कि भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों ने हमेशा मतदाताओं को बरगला कर सरकारें बनाई हैं। चुनाव से पहले किए सभी वाले इन पार्टियों ने सरकार बनाने के बाद भुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पार्टी ने 2013 में प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें जीतकर कांग्रेस को सूबे में अब तक की सबसे करारी शिकस्त दी थी। लेकिन इस बार यहां हालात कुछ बदले नजर आ रहे हैं। बागी तो परेशान कर ही रहे हैं, कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed