{"_id":"5bf64c4dbdec22695d3612c1","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-head-of-tonk-nawab-family-openly-supports-sachin-pilot","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: टोंक से चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट को वहां के नवाब का खुला समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: टोंक से चुनाव लड़ रहे सचिन पायलट को वहां के नवाब का खुला समर्थन
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : Twitter @SachinPilot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में दिग्गज नेताओं की सीट पर सबकी नजरें हैं। टोंक से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के लिए समर्थन बढ़ रहा है। टोंक के पूर्ववर्ती नवाब परिवार ने सचिन पायलट को समर्थन देने का खुलकर एलान किया है।
नवाब परिवार के मुखिया आफताब अली खान ने इस बारे में नवाबी खानदान के लिए एक खुली घोषणा जारी की है। इसमें उन्होंने नवाब खानदान के मतदाताओं से पायलट के लिए मतदान करने को कहा है।
टोंक का नवाब परिवार आमतौर पर राजनीति से दूर रहता है और एक दावे के अनुसार टोंक के नवाबी खानदान में लगभग 8,500 पंजीबद्ध सदस्य हैं।
पायलट के प्रत्याशी बनने से टोंक राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक हो गई है। भाजपा ने यहां पायलट के सामने परिवहन मंत्री यूनुस खान को उतारा है जो कि भाजपा की ओर से चुनावी समर में उतरने वाले एक मात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
आफताब अली खान ने पीटीआई भाषा से कहा, "भविष्य युवाओं का है इसलिए मेरा मेरे परिवार व खानदान के सदस्यों के लिए खुली घोषणा है कि हम पायलट के साथ हैं। जनता किसी भी नेता से अधिक सयानी है और वह टोंक की दिक्कतों और मुद्दों को भली भांति समझती है। पायलट अजमेर से सांसद रहे हैं और वह टोंक को अच्छी तरह समझते हैं।"
खान अंजुमन खानदान ए अमीरिया टोंक के सरपरस्त भी हैं। उन्होंने कहा, "टोंक में कोई उद्योग नहीं है। शिक्षा की कमी है। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए पायलट ही सबसे उचित प्रत्याशी हैं।"
यह अंजुमन या सोसायटी टोंक नवाब खानदान की आधिकारिक इकाई है।
उल्लेखनीय है कि टोंक मुस्लिम बहुल सीट है। (इनपुट:भाषा)