{"_id":"5bec28a5bdec2269525f9f9b","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-congress-mla-announces-his-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: लिस्ट आने से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: लिस्ट आने से पहले ही कांग्रेस नेताओं ने दाखिल किए नामांकन
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
congress
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव की गहमागहमी में दिलचस्प मामले सामने आ रहे हैं। ये मामला कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस की तरफ से अभी पहली सूची भी जारी नहीं हुई है लेकिन विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता और कांग्रेस के विधायक रमेश मीणा ने नामांकन दाखिल करने का एलान कर दिया है। इसके अलावा दो बड़े नेताओं ने नामांकन दाखिल भी कर दिया है।
रमेश मीणा ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगे। यह अलग बात है कि पार्टी ने औपचारिक रूप से अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी अभी जारी नहीं की है। मीणा सपोतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि वह 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
मीणा ने कहा कि मुझे इस सीट पर अपनी जीत का पूरा भरोसा है इसलिए मैं सपोतरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा 16 नवंबर को दाखिल करूंगा।
बता दें कि कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने मंगलवार को ही अपने नामांकन दाखिल कर दिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बायतू विधानसभा से और पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी ने गुड़ामालाणी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
राज्य की 200 सीटों के लिए नामांकन पत्र 19 नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवम्बर को की जाएगी जबकि नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 नवम्बर है। मतदान सात दिसंबर को और मतगणना 11 दिसंबर को होगी।