{"_id":"5be91471bdec2269ba10d0c3","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-chhota-bheem-spreading-awareness-collector-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा चुनाव में 'छोटा भीम' और 'सांप-सीढ़ी', जानिए क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा चुनाव में 'छोटा भीम' और 'सांप-सीढ़ी', जानिए क्या है माजरा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अधिकारी मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रचनात्मक तरीकों पर काम कर रहे हैं। जिलों के कलेक्टर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले जाने और उन्हें वोट का महत्व बताने के लिए नए तरीके अपनाकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
इसी तरह अजमेर की कलेक्टर आरती डोगरा ने सांप सीढ़ी के खेल का रचनात्मक इस्तेमाल कर मतदाताओं को उनके वोट की अहमियत समझाने का बीड़ा उठाया है। चुनाव आयोग ने भी इस अभियान की प्रशंसा की है। हनुमानगढ़ के कलेक्टर दिनेश जैन वोटू नामक बतखनुमा कार्टून का इस्तेमाल लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में सभी 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा जहां हर पांच साल बाद सरकार बदलने के सिलसिले को तोड़कर वापसी करना चाहती है, वहीं कांग्रेस सरकार के प्रति जनता के गुस्से को भुनाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में गेम, कार्टून पात्र, लोक नृत्य और रेडियो का सहारा लेकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद जारी है। चुरू जिले के जिलाधिकारी और मुख्य रिटर्निंग अधिकारी जागरूकता फैलाने के लिए लोकप्रिय कार्टून पात्र छोटा भीम का सहारा ले रहे हैं।