फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan assembly election 2018: BJP seeks bans on gorakh dhandha word

राजस्थान चुनाव: सत्ता में लौटी तो 'गोरखधंधा' पर प्रतिबंध लगाएगी वसुंधरा सरकार

Thu, 29 Nov 2018 07:48 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan assembly election 2018:  BJP seeks bans on gorakh dhandha word
वसुंधरा राजे, मुख्यमंत्री, राजस्थान (फाइल फोटो)
राजस्थान में भाजपा की वापसी होने पर अनैतिक कामों के लिए 'गोरखधंधा' शब्द का इस्तेमाल महंगा पड़ सकता है। 52 पन्नों के अपने घोषणा पत्र- गौरव संकल्प पत्र में पार्टी ने 49वें पन्ने पर इसका वादा किया है। 
विज्ञापन

पार्टी ने घोषणापत्र में कही कानून बनाने की बात

भाजपा ने 49वें पेज के पहले वादे में लिखा है कि- 'अनैतिक/ बुरे/ गलत कार्यों के लिए गोरखधंधा शब्द को प्रतिबंधित कर दंडित किये जाने का कानून बनाया जायेगा।' 
विज्ञापन

घोषणापत्र कमिटी के सदस्य ओंकार सिंह लखावत ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि गोरखनाथ एक महान संत थे, अनैतिक चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला गोरखधंधा शब्द उनके अनुयायियों की भावनाओं को आहत कर सकता है। इसलिए भाजपा सत्ता में वापसी पर इस शब्द पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाठ्यक्रम में शामिल होंगे गुरु गोरखनाथ

पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में गुरु गोरखनाथ के बारे में राजस्थान राज्य पुस्तक मंडल की पुस्तकों में शामिल करने और योग के योगदान के बारे में बताने की बात कही है। इसके अलावा पार्टी ने नाथ सम्प्रदाय के मठों के मरम्मत, आसनों के उद्धार और गुरु गोरखनाथ के पुराने योग और तंत्र के अधिष्ठाता की साहित्यिक ग्रंथों के लिए लाइब्रेरी बनाने का वादा किया है। भाजपा ने गुरू गोरखनाथ का राष्ट्रीय स्मारक बनाने का भी एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed