फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Bahujan samaj party declared candidates on seats of votebank

राजस्थान विधानसभा चुनाव: अपने वोट बैंक वाली सीटों पर बसपा ने घोषित किए उम्मीदवार

Thu, 01 Nov 2018 06:59 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Bahujan samaj party declared candidates on seats of votebank
बीएसपी
भाजपा और कांग्रेस से पहले बसपा ने राजस्थान में अपने वोट बैंक वाले जिलों की 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बसपा ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। बसपा की राजस्थान के करीब 18 प्रतिशत दलित वोट बैंक पर नजर है।
विज्ञापन


बीएसपी के प्रदेशाध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बताया कि पहली सूची में भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर जिलों की कुछ सीटों पर प्रत्याक्षियों के नाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन


भरतपुर जिले की डीग-कुम्हेर सीट से प्रतापसिंह मेहरावर, नदबई से जोगेंद्र सिंह अवाना, नगर से वाजिब अली, वैर से अतर सिंह पगारिया, दौसा जिले की बांदीकुई सीट से भागचंद सैनी, सिकराय से फैलीराम बैरवा, टोंक जिले की मालपुरा सीट से नरेंद्र सिंह आमली, टोंक सीट से मोहम्मद अली, करौली जिले की करौली सीट से लाखन सिंह मीणा, सपोटरा से इंजी हंसराज मीणा और सवाई माधोपुर से हंसराज मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सभी 230 सीटों पर एक साथ 7 दिसंबर को मतदान होना हैं। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed