{"_id":"5bde96b1bdec226944240a78","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-arjun-ram-meghwal-says-congress-is-finished-does-not-have-cm-face","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मियाद पूरी कर चुकी कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताए: मेघवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियाद पूरी कर चुकी कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताए: मेघवाल
भाषा, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
arjun meghwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस को मियाद पूरी कर चुकी पार्टी करार देते हुए भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि गुटों में बंटी कांग्रेस राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोग विपक्षी पार्टी के ‘दुष्प्रचार के झांसे’ में नहीं आयेंगे और भाजपा को एक बार फिर जनादेश देंगे।
विज्ञापन
मेघवाल ने कहा कि हमारा नेता स्पष्ट है, पार्टी एकजुट है। राजस्थान में कांग्रेस अब तक अपना नेता नहीं चुन पाई है। कांग्रेस का नेता और नीति दोनों अस्पष्ट और दिशाभ्रमित हैं। अब तक स्पष्ट नहीं है कि अशोक गहलोत, सचिन पायलट में से कौन मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार है, या किसी और को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा में गुटबाजी की खबरों को निराधार बताते हुए जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री ने कहा कि हम वसुंधरा जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा मुख्यमंत्री के विकास और सुशासन के नारे के साथ जनता के बीच जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी एकजुट है। कहीं भी असंतोष नहीं है।
विज्ञापन
मेघवाल ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्यों की सरकारों ने अपने अब तक के कार्यकाल में लोगों को न केवल पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन दिया है, बल्कि रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य भी करवाए हैं। कुछ चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में कांग्रेस को जीत का अनुमान जताए जाने के बारे में बीकानेर से भाजपा सांसद ने कहा कि सर्वे में भाजपा की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है और टिकटों की घोषणा के बाद परिदृश्य पूरा बदल जाएगा।
राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच विधानसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला है। राज्य में 7 दिसंबर को मतदान होना है। भाजपा ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब एक दर्जन रैली की योजना बनाई है। राजस्थान पर खासा ध्यान दे रहे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी पिछले कुछ समय में राज्य के कई दौरे कर चुके हैं।
मेघवाल ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ है और निश्चित तौर पर राज्य में फिर कमल खिलेगा। यह पूछे जाने पर कि उन्हें भाजपा को चुनाव में कितनी सीटें मिलने का अनुमान है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहे लेकिन दावे से कह सकते हैं कि भाजपा को जीत हासिल होगी।
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भी सर्वेक्षण में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं दिखाया गया था लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला।केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कहा कि कांग्रेस मियाद पूरी कर चुकी पार्टी बन गई है और वह बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रही है। लोग उसके झांसे में नहीं आएंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के दौरान विकास नहीं होने और भ्रष्टाचार बढ़ने के कांग्रेस के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा दौर में राहुल गांधी की कांग्रेस खुद झूठ की बुनियाद पर खड़ी पार्टी बन गई है। लोग इनके दुष्प्रचार के झांसे में नहीं आएंगे।
मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने 2 से 4 नवंबर तक पूरे राजस्थान में ‘बूथ महासंपर्क अभियान’ अभियान चलाया है। इसके तहत, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने जोर दिया कि चुनाव में जीत का एक पैमाना टिकट चाहने वाले लोगों की भीड़ का भी होता है। अब तक 7000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने 200 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपना आवेदन दर्ज किया हैं। यह अपने आप में बताने के लिए पर्याप्त है कि भाजपा के पक्ष में कैसा जनमत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान को बीमारू राज्य बनाकर रखा था जबकि वसुन्धरा सरकार ने राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया।