फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Ashok Gehlot launch Ambitious Indira Rasoi Yojana to provide quality nutritious food to poor peoples at just Rs eight

राजस्थान: इंदिरा रसोई योजना शुरू, अब आठ रुपये में मिलेगा भोजन

Thu, 20 Aug 2020 01:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 Aug 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Ashok Gehlot launch Ambitious Indira Rasoi Yojana to provide quality nutritious food to poor peoples at just Rs eight
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

राजस्थान सरकार ने आठ रुपये में भोजन की थाली उपलब्ध कराने की अपनी महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना की गुरुवार से शुरुआत की। योजना पर सालाना 100 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इस योजना की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इंदिरा रसोई योजना प्रदेश की एक ऐसी अनूठी योजना है जिसमें शहरी गरीब परिवारों को पौष्टिक भोजन रियायती दर पर मिलेगा।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि ' इस योजना का मुख्य ध्येय यह है कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए व योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उसे सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध हो सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि 'इस योजना की शुरुआत शहरी इलाकों से की जा रही है, लेकिन अगर जरूरत हुई और स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आईं तो राज्य के कस्बों व गांवों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।'

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने इस साल मार्च में बजट में यह घोषणा की थी कि राज्य में कोई भी भूखा न सोए इसके लिए एक योजना बनाई जाएगी। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार की बहुआयामी महत्वाकांक्षी इंदिरा रसोई योजना शुरू की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इंदिरा रसोई योजना में एक लाभार्थी को आठ रुपये में शुद्ध व ताजा भोजन करवाया जाएगा। एक थाली पर कुल खर्च 20 रुपये आएगा, जिसमें राज्य सरकार 12 रुपये देगी।


राज्य के 213 नगर निकाय क्षेत्रों में 358 इंदिरा रसोई संचालित होंगी। योजना के तहत प्रतिदिन 1.34 लाख व्यक्ति तथा प्रति वर्ष 4.87 करोड़ लोगों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है। योजना पर प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed