फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Administrative Service pre result rejected High Court issued the order RAS main exam deferred

RAS प्री का रिजल्ट रद्द: हाईकोर्ट ने जांच के लिए कमेटी बनाने के दिए आदेश, अब नहीं होगी मुख्य परीक्षा

Tue, 22 Feb 2022 12:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Feb 2022 12:34 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्री का परीक्षा परिणाम खारिज कर दिया है। अब एक बार फिर रिजल्द जारी किया जाएगा। ऐसे में आरएएस मुख्य परीक्षा भी स्थगित हो गई है। होईकोर्ट के इस आदेश ने सत्याग्रह कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। 

विज्ञापन
Rajasthan Administrative Service pre result rejected High Court issued the order RAS main exam deferred
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की प्री परीक्षा को लेकर होईकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने प्री परीक्षा के परिणाम को रद्द कर दिया है। इससे आरएएस की मुख्य परीक्षा भी स्थगित हो गई है। जल्द ही इसके आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, आरएएस प्री की परीक्षा के बाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। इसमें 12 सवालों को गलत बताया गया था। याचिका पर लगातार सुनवाई की जा रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आरएएस प्री का रिजल्ट खारिज कर दिया। साथ ही पांच सवालों की जांच के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन


जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा और अन्य की याचिका पर आदेश देते हुए कहा कि जांच के बाद आरएएस का रिजल्ट दोबारा से जारी किया जाए। 

25-26 को होनी थी मुख्य परीक्षा 
राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की मुख्य परीक्षा 25 और 26 फरवरी को होनी थी, इसमें सिर्फ तीन दिन ही बचे थी। परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी दस फरवरी से परीक्षा सत्याग्रह पर बैठे थे। कोर्ट के इस फैसले के बाद परीक्षा खुद ही स्थगित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने कल कहा था स्थगित नहीं होगी मेन्स परीक्षा
सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को ही कहा था कि आरएएस की मुख्य परीक्षा स्थगित नहीं होगी। उन्होंने इस मांग को गलत ठहराया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रतियोगी परीक्षाएं और भर्तियां तय समय में करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed