{"_id":"61f656f60ad8b1590842ba40","slug":"rajasthan-accused-who-is-absconding-for-five-years-arrested-wanted-in-many-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पांच साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में है वांछित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पांच साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में है वांछित
Sun, 30 Jan 2022 02:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Jan 2022 02:45 PM IST
सार
गिरफ्तार किए गए आरोपी किशोर कुमार के विरुद्ध आबकारी एक्ट, हत्या का प्रयास एवं मारपीट करने के साथ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले की आरजीटी रावली नाडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भैराराम बेनीवाल गिरोह के किशोर कुमार जाट को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य एवं सीओ गुडामालानी शुभकरण में करीब 5 साल से जान से मारने की नियत से फरार चल रहे आरोपी किशोर जाट को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी किशोर कुमार के विरुद्ध आबकारी एक्ट, हत्या का प्रयास एवं मारपीट करने के साथ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी भैराराम बेनीवाल गिरोह का सक्रिय सदस्य है जो अवैध अंग्रेजी शराब का सप्लायर भी है।
विज्ञापन