{"_id":"5747e4424f1c1b60726911fa","slug":"rajasthan-accident-in-rajsamand-11-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के राजसमंद में भयंकर हादसा, 11 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के राजसमंद में भयंकर हादसा, 11 की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 May 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राजसमंद में गुरुवार रात हुए दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार 11 लोगों की मौत हो गई मरने वालों में तीन छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा आधी रात के बाद किसी समय हुआ। सवारियों से भरी एक जीप राजसमंद के केलवा कस्बे में गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार लोग भीलवाडा से एक सगाई समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। जीप में 15 के करीब लोग सवार थे।
विज्ञापन
रात दो बजे के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने जीप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने जैसे तैसे जीप में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से 11 लोगों ने दम तोड़ दिया। कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन